पीओके पर मोदी सरकार के आत्मसमर्पण और अमेरिकी दबाव के ख़िलाफ़ आप पार्टी ने किया ज़ोरदार हल्लाबोल

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश इकाई ने आज 17 मई, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिका के दबाव में युद्धविराम कराए जाने और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) को वापस लेने का ऐतिहासिक अवसर गंवाने के विरोध में पूरे प्रदेश में ज़िलास्तरीय विरोध प्रदर्शन किए। नोएडा में यह प्रदर्शन फुटओवर ब्रिज, सेक्टर-50 पर जिला अध्यक्ष राकेश अवाना के नेतृत्व में सुबह 9 बजे आयोजित हुआ। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता, महिला सदस्य, व्यापारी वर्ग और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया।

जिलाध्यक्ष राकेश अवाना ने कहा मोदी सरकार ने अमेरिका के इशारे पर युद्धविराम करके भारत की सेना, जनता और देशभक्ति के जज़्बे को गुमराह किया है।अगर कार्रवाई होती, तो POK आज भारत का हिस्सा होता। आम आदमी पार्टी देश के सम्मान के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।

महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष नीलम यादव ने कहा देश की बेटियाँ और महिलाएं इस कायरता को स्वीकार नहीं करेंगी। हमारे सैनिकों के बलिदान का यह अपमान है। महिलाएं देश की एकता और संप्रभुता की रक्षा के लिए हमेशा सबसे आगे रहेंगी। व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष संजय पाल ने कहा देश का व्यापारी वर्ग सरकार की चुप्पी नहीं, निर्णायक कार्रवाई चाहता है।

बॉक्स ऑफिस पर दो हीरो: धुरंधर 2 ने बनाए रिकॉर्ड, तो आदु 3 ने चुपके से मारी बाजी

इस अवसर पर जिला महासचिव कैलाश शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलदार अंसारी, संगठन मंत्री प्रशांत रावत,जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता,जिला सचिव जयकिशन जयसवाल,जिला सचिव विजय श्रीवास्तव, जिला सचिव प्रवीण धीमान,व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इम्तियाज अहमद,जिला कार्यकारिणी सदस्य सतीश गौतम, विनोद पाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now