नोएडा मे बाबा बालकनाथ मंदिर में भक्ति का अद्भुत संगम, ईशांत भारद्वाज ने बिखेरा जादू

सांसद अनुराग ठाकुर और सांसद महेश शर्मा (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


सेक्टर-71 नोएडा मे स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर प्रांगण में रविवार को भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। शिव शक्ति सिद्ध श्री बाबा बालकनाथ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मंदिर के 17वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन हजारों श्रद्धालु बाबा बालकनाथ के भजनों पर झूम उठे। हिमाचल से आए प्रसिद्ध भजन गायक ईशांत भारद्वाज एंड पार्टी ने अपने मधुर कंठ से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल भक्ति रस में सराबोर हो गया। उनके लोकप्रिय भजनों ‘निकी जीनी गुजरी’, ‘बिंद्रा बना बो खेरी गुजरियों’ और ‘शिवा जी र वासा’ पर श्रद्धालु खड़े होकर नाचने लगे और तालियों की गूंज से पूरा परिसर गूंज उठा। ऐसा अनुभव हुआ मानो स्वयं बाबा जी वहां उपस्थित होकर सभी पर अपनी कृपा दृष्टि बरसा रहे हों।

सांसदों ने बढ़ाई आयोजन की गरिमा

कार्यक्रम में सांसद अनुराग ठाकुर और सांसद महेश शर्मा की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। दोनों जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में श्रद्धालुओं ने इस पावन अवसर को अपने जीवन की अविस्मरणीय स्मृति के रूप में संजोया। मंदिर प्रांगण दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा और भक्त बाबा की अलौकिक छवि को अपने मन में बसाकर अपने-अपने घरों को लौटे।

यश की ‘टॉक्सिक’ में छाएगा संगीत का जादू

हिमाचली धाम और सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोहा

सोसाइटी के मुख्य संरक्षक आर.के. शर्मा ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ईशांत भारद्वाज एंड पार्टी ने भजनों की प्रस्तुति दी, जिसके बाद हिमाचली रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। तत्पश्चात हिमाचल से आए रसोइयों द्वारा पारंपरिक हिमाचली धाम के रूप में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि पूरे आयोजन में हिमाचल की युवा मंडली का विशेष सहयोग रहा।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now