नोएडा में होगा तीन दिवसीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन

ऋषि तिवारी


नोएडा। सामाजिक संगठन युवा क्रांति सेना द्वारा नोएडा में एक विशेष तीन दिवसीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जो 20 जून से 22 जून 2025 तक सेक्टर 62 स्थित एवियर एजुकेशनल हब में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जीवन की विविध झलकियों और जमीनी हकीकतों को कैमरे की नजर से दिखाना है।

आयोजन की जानकारी देते हुए युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष श्री अविनाश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का शीर्षक “फ्रेम्स ऑफ चेंज: ए लेंस ऑन लाइफ” रखा गया है, जिसमें दिल्ली-एनसीआर के फोटो जर्नलिस्ट भाग लेंगे और अपने कैमरे के माध्यम से समाज के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करेंगे। यह आयोजन न केवल फोटोग्राफर्स को एक मंच देगा, बल्कि समाज में दृश्य अभिव्यक्ति के महत्व को भी रेखांकित करेगा।

फरवरी 26 बॉक्स ऑफिस : ‘ओ रोमियो’ की जीत, ‘अस्सी’ को झटका

एवियर कॉलेज के डायरेक्टर अमरेश सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार भी रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार ₹51,000, द्वितीय पुरस्कार ₹31,000, तृतीय पुरस्कार ₹21,000 तथा सांत्वना पुरस्कार ₹5,100 निर्धारित किया गया है। यह प्रतियोगिता पूरी तरह नि:शुल्क है और भाग लेने की अंतिम तिथि 17 जून 2025 रखी गई है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now