बिहार की बेटियों का ‘महा-धमाका’, 26 में से 19 टॉपर्स लड़कियां

छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ा

BSEB 12th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने एक बार फिर देशभर में अपनी साख स्थापित करते हुए सबसे पहले इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह लगातार आठवीं बार है जब बिहार बोर्ड ने हिंदुस्तान में सबसे पहले अपना नतीजा घोषित किया है। बोर्ड मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो आंकड़े सामने आए, उनमें सबसे चर्चित मुद्दा बिहार की बेटियों का शानदार प्रदर्शन रहा।

बेटियों का ‘महा-धमाका’

बता दें कि इस साल के रिजल्ट की सबसे बड़ी खासियत छात्राओं का दबदबा रहा। कुल 26 टॉपर्स की सूची में 19 लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है। यह आंकड़ा बताने के लिए काफी है कि बिहार की बेटियां अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। पास प्रतिशत में भी छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ दिया। जहां छात्रों का पास प्रतिशत 84.09% रहा, वहीं छात्राओं ने 86.23% की सफलता दर हासिल की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों का यह सकारात्मक असर रिजल्ट में साफ दिख रहा है।

यह भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच राम कपूर का बड़ा फैसला

स्ट्रीम वार टॉपर्स

तीनों संकायों के टॉपर्स की घोषणा की गई, जिसमें आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राओं ने जीत दर्ज की, जबकि साइंस में एक छात्र ने शीर्ष स्थान हासिल किया। साइंस स्ट्रीम आदित्य प्रकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर्ट्स स्ट्रीम साक्षी कुमारी ने टॉप किया। कॉमर्स स्ट्रीम गया की अदिति कुमारी ने प्रथम स्थान अपने नाम किया।

85.19% छात्र सफल, 25 दिन में हुआ मूल्यांकन

इस साल बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 85.19% परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। बोर्ड की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि परीक्षा समाप्त होने के महज 25 दिनों के भीतर ही रिजल्ट तैयार कर लिया गया। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और उनकी टीम की फुर्ती की सराहना की गई। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि तकनीक के बेहतरीन इस्तेमाल और पारदर्शी तरीके से परीक्षा संचालन ने इस मुकाम को हासिल करने में मदद की।

यह भी पढ़ें : प्रयागराज में भीषण त्रासदी: कोल्ड स्टोरेज ढहने से 4 की मौत, 20 दबे

छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने का लक्ष्य

बोर्ड ने जोर देकर कहा कि सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का मुख्य उद्देश्य छात्रों का भविष्य सुरक्षित करना है। समय पर नतीजे आने से छात्र अब देश-दुनिया के किसी भी विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए समय पर आवेदन कर सकेंगे और उनका एक साल बर्बाद नहीं होगा।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now