संदिप कुमार गर्ग
नोएडा। नोएडा में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सेक्टर-20 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गोपनीय सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में आरोपी को सेक्टर-28 स्थित कार मार्केट के पास से पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान साहिल पुत्र इरशाद के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान अभियुक्त साहिल के कब्जे से 01 अवैध तमंचा और 01 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना सेक्टर-20 नोएडा पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में अवैध हथियार मिलने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसके पास अवैध तमंचा और कारतूस कहां से आया था।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान को लेकर भी चर्चा तेज हुई है। पुलिस का कहना है कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

























