संदिप कुमार गर्ग
ग्रेटर नोएडा। श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति, ग्रेटर नोएडा द्वारा स्वर्ण नगरी सेक्टर स्थित समिति भवन के प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष सौरभ बंसल ने बताया कि मानसून के मौसम में ग्रीन ग्रेटर नोएडा की हरियाली को बढ़ाने के उद्देश्य से भवन परिसर में 51 पौधे रोपित किए गए।
इस अवसर पर उपस्थित समाज के सदस्यों को अपने-अपने घरों में पौधे लगाने के लिए पौधे भी भेंट किए गए। सौरभ बंसल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान लगाए गए पौधों के जीवित रहने और विकसित होने की संभावना अधिक रहती है।
पौधारोपण कार्यक्रम में ओमप्रकाश अग्रवाल, राजेश गुप्ता, अरुण गुप्ता, अंकुर गर्ग, बृजमोहन गोयल, रविंद्र गर्ग, मुकुल गोयल, नवीन जिंदल, सर्वेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, अमित गोयल, आशीष गुप्ता, अनिल सिंघल, अनिल तायल, नवनीत अग्रवाल सहित समिति के अन्य सदस्यों ने सक्रिय रूप से सहयोग किया।
समिति के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
























