वरिष्ठ नागरिकों के लिए YSS फाउंडेशन द्वारा सफल ‘आयुष्मान भारत’ हेल्थ कैंप का आयोजन

ऋषि तिवारी


नोएडा। YSS फाउंडेशन ने अपने संस्थापक श्री सचिन गुप्ता के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों (70+ आयु वर्ग) को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने हेतु एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। यह शिविर 15 जून 2025 (रविवार) को गौतमबुद्ध नगर के 60 से अधिक चिन्हित स्थानों पर योजनाबद्ध किया गया, जिसमें आज 12 से अधिक स्थानों पर शिविर सफलतापूर्वक संचालित हुए।

इस पहल का उद्देश्य वरिष्ठजनों को ₹5 लाख तक की निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा योजना (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) से जोड़ना था। शिविरों का संचालन टीम इंचार्ज अनस खान के नेतृत्व में किया गया, जिनके साथ प्रियंका, ध्रुव राज, शयान उल बारी, नेहा सिंह, उर्वशी, मुस्कान, शाहिदिन, और आरव जैसे समर्पित स्वयंसेवकों की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

सभी स्थानों पर आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक और सुचारू रूप से पूरी की गई। स्थानीय निवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए YSS फाउंडेशन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

संयुक्ता ने तब्बू के साथ काम का जिक्र किया

YSS फाउंडेशन का यह प्रयास समाज के वंचित और वरिष्ठजनों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक सशक्त कदम है। फाउंडेशन ने भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन विभिन्न क्षेत्रों में करने का संकल्प लिया है, ताकि “सेवा ही संकल्प” की भावना को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now