तकनीकी गड़बड़ी से ठप हुआ यूट्यूब, कई देशों में यूज़र्स को आई समस्या

दुनियाभर में कई घंटों तक ठप रहा YouTube (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


दुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब (YouTube) ने बुधवार (18 फरवरी) को यूजर्स का काफी परेशान कर दिया। घंटों तक सर्विस ठप रहने के कारण दुनियाभर में लाखों-करोड़ों यूजर्स को वीडियो देखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, अब कंपनी ने समस्या को हल करते हुए सर्विस को फिर से बहाल कर दिया है।

क्या थी समस्या?

बुधवार की सुबह अचानक यूट्यूब की सर्विस डाउन हो गई, जिससे यूजर्स वीडियो एक्सेस नहीं कर पा रहे थे। ऐप और वेबसाइट दोनों पर यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। होमपेज पर ‘Error Message’ आने लगा और स्क्रीन पर ‘Something went wrong’ का मैसेज नजर आ रहा था। इस तकनीकी खराबी के चलते लोगों की सुबह की शुरुआत परेशानी से हुई।

तिहाड़ जेल से रिहा हुए राजपाल यादव ने दी पहली प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर उबला हुआ क्रोध

जैसे ही यूट्यूब डाउन हुआ, यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लोगों ने शिकायतों की बाढ़ सी आ गई। #YouTubeDown जल्द ही ट्रेंडिंग पर पहुंच गया और लोगों ने अपनी परेशानियां साझा कीं।

YouTube का बयान

तकनीकी गड़बड़ी को देखते हुए यूट्यूब की टीम ने भी मामले पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। अपने आधिकारिक X हैंडल पर यूट्यूब ने एक पोस्ट कर कहा, “अगर आपको अभी YouTube एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। हमारी टीम इस पर काम कर रही है और अपडेट के साथ आपको फॉलो अप देगी।” कंपनी ने जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया और अब सेवाएं सामान्य चल रही हैं।

DownDetector के आंकड़ों ने किया खुलासा

वेबसाइट मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म DownDetector के अनुसार, यह आउटेज सिर्फ एक देश तक सीमित नहीं था, बल्कि यह एक वैश्विक समस्या थी।

  • अमेरिका (US): यहां लगभग 2,83,490 लोगों ने डाउन डिटेक्टर पर शिकायत दर्ज कराई।
  • भारत (India): यहां भी 18,000 से ज्यादा लोगों ने सर्विस ठप होने की शिकायत की।

भारत में किन लोगों को ज्यादा परेशानी हुई?

भारत में इस तकनीकी खराबी का असर अलग-अलग तरह से दिखा:

  • 74 फीसदी लोगों को यूट्यूब ऐप (App) चलाने में दिक्कत हुई।
  • 16 फीसदी यूजर्स को वीडियो स्ट्रीमिंग में परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं, 10 फीसदी लोगों को यूट्यूब की वेबसाइट खोलने में दिक्कत आई।

अब यूट्यूब की सर्विस पूरी तरह से ठीक हो चुकी है और यूजर्स बिना किसी रुकावट के वीडियो स्ट्रीमिंग का आनंद ले रहे हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now