ऋषी तिवारी
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता राजपाल यादव अपनी जिंदगी के एक बहुत ही कठिन दौर से गुजरे हैं। 12 दिनों तक तिहाड़ जेल की चारदीवारों के अंदर रहने के बाद अब उन्हें राहत मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद वह आज जेल से बाहर आ चुके हैं। जेल से रिहा होने के बाद उनका पहला वीडियो सामने आया है, जिसमें वह काफी भावुक दिखाई दे रहे हैं।
जेल से बाहर आते ही एक्टर का बड़ा बयान
जेल के फाटक से बाहर निकलते ही राजपाल यादव ने सबसे पहले देश की जनता और अदालत का धन्यवाद किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं 2027 में मुंबई में बॉलीवुड में 30 साल पूरे कर लूंगा। पूरे देश के लोग, बच्चे, बूढ़े और जवान, मेरे साथ हैं। जिस तरह से पूरे देश और दुनिया ने, मेरे बॉलीवुड ने, मुझे प्यार दिया है उसके लिए आभार। अगर मेरे खिलाफ कोई आरोप हैं, तो मैं जवाब देने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद, हाई कोर्ट।
India-Pak मैच पर पवन सिंह का प्रचंड बयान
जानेक्या है पूरा मामला?
राजपाल यादव को उनकी 2012 में आई फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़े वित्तीय विवाद के चलते जेल जाना पड़ा था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी, जिसके चलते उन पर कर्ज का बोझ बढ़ता चला गया। बता दें कि उन्होंने मूल रूप से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था, जो ब्याज और पेनल्टी के साथ बढ़कर करीब 9 करोड़ रुपये हो गया था। राजपाल यादव ने बकाया रकम चुकाने के लिए कई चेक जारी किए, लेकिन वे बाउंस हो गए। इसके बाद नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत उन पर क्रिमिनल चार्ज लगाए गए। बताया जाता है कि एक्टर ने अब तक 2.5 करोड़ रुपये की रकम चुका दी है।
5 फरवरी को किया था सरेंडर
कोर्ट ने राजपाल यादव की बार-बार वादे तोड़ने को खराब व्यवहार बताते हुए उन्हें सख्त निर्देश दिए थे। इसके बाद 5 फरवरी को उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था। लगभग डेढ़ हफ्ते जेल में बिताने के बाद अब सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी।
बॉलीवुड ने बढ़ाया साथ
इस मुश्किल दौर में राजपाल यादव को फिल्म इंडस्ट्री का भरपूर समर्थन मिला। सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद और फिल्मकार प्रियदर्शन जैसे बड़े सितारों ने उनकी आर्थिक मदद के लिए आगे आए। इसके अलावा डेविड धवन, वरुण धवन, गुरमीत चौधरी, सिंगर मीका, गुरु रंधावा, अनूप जलोटा, म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत सिंह, पॉलिटिशियन तेज प्रताप यादव और बॉक्सर विजेंदर सिंह ने भी उनके साथ खड़े रहे।




















Comments are closed.