आईएमएस में योग शिविर का आयोजन

ऋषि तिवारी


नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज(आईएमएस) नोएडा ने योग शिविर का आयोजन हुआ। शनिवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर प्रशिक्षक योग गुरु वर्षाली गौतम ने छात्रों को सूर्य नमस्कार, योग, ध्यान, व्यायाम एवं प्राणायाम कराएं। वहीं योग शिविर के दौरान संस्थान के स्टाफ, फैकल्टी एवं छात्रों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

योग शिविर की शुरुआत योग गुरु वर्षाली गौतम ऊँ की ध्वनि एवं सूर्य नमस्कार से कराया। उन्होंने कहा कि इंसान को जीवन जीने के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत है। हम योग के माध्यम से अपनी चिंताओं से दूर होकर आध्यात्मिक सशक्तिकरण का आरंभ कर सकते हैं। आध्यात्मिक जागृति हमें व्यर्थ और नकारात्मक भावों से दूर कर सकारात्मक विचारों की शक्ति देता है।

अरविंद केजरीवाल पर मनोज तिवारी का तीखा प्रहार

आईएमएस के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता ने योग शिविर की सराहना करते हुए कहा कि आज की तेज रफ्तार जिंदगी में योग एक ऐसी साधना है जो व्यक्ति को आंतरिक रूप से सशक्त बनाती है। हमारे छात्रों के समग्र विकास के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। वही योग दिवस पर कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए छात्रों को बधाई देते हुए संस्थान के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन ने कहा कि जीवन को खुशहाल बनाने के लिए स्वस्थ शरीर के साथ-साथ स्वस्थ मस्तिष्क का होना जरूरी है। योग एक ऐसा माध्यम है जिनसे इन दोनो ही जरूरतों की पूरा किया जा सकता है।

आज के कार्यक्रम की संयोजक एवं आईएमएस स्पोर्ट्स क्लब की प्रमुख रीना मैसी ने प्राणायाम एवं हल्के व्यायाम के साथ योग शिविर को समाप्त करते हुए कहा कि प्रत्येक आसन और मुद्रा को करने की कुछ आवश्यक नियम हैं। आप चाहे तो अपने घर के बालकनी में आवश्यक नियम का पालन करते हुए योग कर सकते हैं। योग हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ हमें स्फूर्ति प्रदान करता है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now