राइटर-प्रोड्यूसर अरुणा आर्या गुप्ता का खूबसूरत ट्रैक ‘ऐ चाँद’ 8 अगस्त को रिलीज़ होगा

संध्या समय न्यूज संवाददाता


म्यूज़िक वर्ल्ड को कई खूबसूरत गाने देने वाली राइटर और प्रोड्यूसर अरुणा आर्या गुप्ता का जन्मदिन बहुत खास बन गया क्योंकि उनके बर्थडे पर फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिलीं। शानदार केक काटकर उन्होंने इस स्पेशल दिन को सेलेब्रिट किया और उनके चाहने वालों की बधाइयों ने इसे यादगार बना दिया।

उल्लेखनीय है कि अरुणा ने जाने क्यूँ, जब से और वादियाँ जैसे बेहद ही प्यारे गाने म्युज़िक लवर्स को दिए हैं, जिन्हें लोगों ने खूब पसन्द किया है। हम उन्हें दिल से जन्मदिन की बधाई देते हैं और कामना करते हैं कि आने वाले वर्षो में भी वह हमें इसी तरह बेहतरीन गीतों से सराबोर करती रहें।

दिल्ली में ‘Tu Yaa Main’ का धमाकेदार प्रमोशन

अरुणा आर्या गुप्ता के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी यह है कि अगले महीने अगस्त की 8 तारीख को उनका एक और खूबसूरत ट्रैक ‘ऐ चाँद’ रिलीज़ होने जा रहा है, जिसे लेकर वह काफी उत्साहित है। यह एक प्यारा सा गीत है जिसकी रिलीज को लेकर उनके प्रशंसकों में बहुत उत्साह है। अरुणा आर्या गुप्ता एक क्रिएटिव स्टार हैं लेखिका और प्रोड्यूसर होने के साथ वह अभिनेत्री भी हैं और अपने शौक के प्रति बेहद जुनून रखती हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now