आईएमएस नोएडा में महिलाओं का सम्मान और स्वास्थ्य अभियान

आईएमएस नोएडा में महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

ऋषी तिवारी


आईएमएस नोएडा (IMS Noida) में महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नोएडा सेक्टर-62 में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, इससे जुड़े सामाजिक मिथकों और भ्रांतियों को दूर करना तथा महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना था।

लैंगिक समानता से जुड़ा मुद्दा: डॉ. जे.के. शर्मा

बता दें कि कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सलाहकार प्रोफेसर (डॉ.) जे.के. शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मासिक धर्म स्वास्थ्य केवल एक स्वास्थ्य का विषय नहीं है, बल्कि यह लैंगिक समानता, शिक्षा में समान भागीदारी और मानवीय गरिमा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने युवाओं से इस विषय पर समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की ताकि इसे लेकर फैली हुई भ्रांतियों को खत्म किया जा सके।

यह भी पढ़ें : असम में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

छात्राओं ने खुलकर पूछे सवाल

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. गोविंद प्रसाद गोयल ने बताया कि इस अवसर पर मासिक धर्म स्वच्छता पर एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञों और शिक्षकों ने छात्राओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इंटरैक्टिव सत्र के दौरान छात्राओं ने खुलकर प्रश्न पूछे और मासिक धर्म से जुड़े कई मिथकों और भ्रांतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी: डॉ. अंजुम हसन

इस अवसर पर आईएमएस लॉ कॉलेज की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजुम हसन ने कहा कि आज भी समाज में मासिक धर्म से जुड़े कई मिथक और झिझक मौजूद हैं, जिन्हें दूर करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों की यह जिम्मेदारी है कि वे ऐसे विषयों पर खुलकर संवाद का मंच उपलब्ध कराएं, ताकि छात्राएं जागरूक बनें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now