दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने लिया यू-टर्न, तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश

तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश (फाइल फोटो)

ऋषी तिवारी


Delhi News : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर (Delhi-NCR) में मौसम ने बुधवार शाम अचानक करवट ले ली। दिनभर चिलचिलाती गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को शाम करीब 6:30 बजे जबरदस्त राहत मिली, जब मौसम ने अपना रूप बदलते हुए तेज आंधी और तूफानी हवाओं का रूप ले लिया।

तेज हवाओं के बाद बारिश का कहर

मौसम विभाग के अनुसार, पहले तेज हवाएं चलीं, जिसके तुरंत बाद आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। राजधानी के पश्चिमी दिल्ली स्थित उत्तम नगर समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश दर्ज की गई। बारिश इतनी तेज थी कि सड़कों पर पानी भरने लगा और दृश्यता कम हो गई।

गर्मी से मिली राहत, लेकिन परेशानी भी बरती

बता दें कि दिन भर गर्म हवाओं से बेहाल लोगों के लिए यह बारिश राहत का सबब बनी। बारिश के बाद वातावरण सुहावना हो गया और तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, तेज आंधी ने कुछ जगहों पर परेशानी का कारण भी बनाया। तेज हवाओं के चलते कई जगहों पर पेड़ गिरने और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं, जिससे शाम के समय घर लौट रहे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें : अयोध्या में टी-20 विश्व कप टीम इंडिया की विजय के लिए महायज्ञ

मौसम का यह ‘यू-टर्न’

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में यह बदलाव देखा गया है। दिन में भीषण गर्मी और शाम को तूफानी बारिश का यह दृश्य मौसम के इस यू-टर्न को दर्शाता है। अगले कुछ घंटों तक हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, जो गर्मी को और कम करने में मदद करेगी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now