वॉर 2 का टीजर रिलीज़, ऋतिक रोशन और एनटीआर की ब्लॉकबस्टर भिड़ंत

संध्या समय न्यूज संवाददाता


जैसा कि ऋतिक रोशन ने कुछ दिन पहले वादा किया था कि एनटीआर का जन्मदिन इस बार धमाकेदार होगा — और उन्होंने वादा निभाया! वाईआरएफ के स्पाय यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ का टीज़र आज रिलीज कर दिया गया।

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर में ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म 14 अगस्त 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में वर्ल्डवाइड रिलीज़ होगी।

दिल्ली: करोल बाग में भीषण सड़क हादसा, बस पलटी; 2 की मौत, कई घायल

‘वॉर 2’ वाईआरएफ स्पाय यूनिवर्स की छठी फिल्म है, जिसकी पिछली सभी किश्तें जैसे ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर ज़िंदा है’, ‘वॉर’, ‘पठान’, और ‘टाइगर 3’ सुपरहिट रही हैं। टीज़र में जबरदस्त एक्शन, हाई-ऑक्टेन स्टंट और ऋतिक-एनटीआर की टक्कर ने फैंस को रोमांचित कर दिया है। फिल्म इंडस्ट्री में इस साल 2025 की सबसे बड़ी रिलीज़ माना जा रहा है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now