Tamilnadu Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राज्य की राजनीतिक पारा चढ़ना शुरू हो गया है। दक्षिण भारत के सुपरस्टार और तमिलगा वेंट्रिस कादलम (TVK) प्रमुख विजय ने शनिवार को चेन्नई में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सबसे बड़ी घोषणा उनकी खुद की है—विजय इस बार दो सीटों से चुनावी मैदान में उतरेंगे।
किन दो सीटों से लड़ेंगे विजय और क्या होगा नाम?
एक्टर से नेता बने विजय ने त्रिची ईस्ट (Trichy East) और चेन्नई की पेरम्बूर (Perambur) विधानसभा सीटों से अपनी उम्मीदवारी दर्ज कराई है। इस दौरान उन्होंने एक और बड़ा ऐलान किया। विजय ने साफ किया कि चुनावी आयोग में उनका आधिकारिक नाम ‘सी जोसेफ विजय (C Joseph Vijay)’ के रूप में दर्ज होगा।
उम्मीदवारों के चयन की रणनीति और युवाओं को संदेश
विजय ने अपनी पार्टी की रणनीति को लेकर भी स्पष्टता दी। उन्होंने कहा कि मैं हर सीट पर जाकर प्रचार नहीं कर पाऊंगा। इसलिए मैंने ऐसे उम्मीदवारों को चुना है, जिन पर मुझे पूरा भरोसा है और जो पार्टी के काम और संदेश को जनता तक सही तरीके से पहुंचा सकें। इस दौरान विजय ने राज्य के युवाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए उनके लिए बड़े वादे किए हैं। TVK की राजनीति का आधार ही युवाओं को सशक्त बनाना और रोजगार मुहैया कराना माना जा रहा है, जिसे लेकर वह जल्द ही अपना विस्तृत घोषणापत्र जारी करेंगे।
यह भी पढ़ें : केरल में LDF-UDF को डर दिखाने गरजे PM मोदी
तमिलनाडु चुनाव 2026: तारीखें और आंकड़े
तमिलनाडु में 23 अप्रैल 2026 को एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
- कुल सीटें: 234
- कुल मतदाता: लगभग 5.6 करोड़
- पुरुष मतदाता: 2.7 करोड़
- महिला मतदाता: 2.8 करोड़
- थर्ड जेंडर मतदाता: 7,617
क्या बदलेगा तमिलनाडु का ‘द्विपक्षीय’ राजनीतिक गणित?
दशकों से तमिलनाडु की राजनीति के बीच द्विपक्षीय मुकाबले तक सीमित रही है। इन दोनों दिग्गज पार्टियों का राज्य पर एकाधिकार रहा है। हालांकि, विजय की एंट्री इस पुराने समीकरण को धक्का देने वाली है। विजय की बॉलीवुड और तमिल सिनेमा में अपार फैन फॉलोइंग है। अब देखना यह होगा कि उनकी इस फैन फॉलोइंग को कितना ‘वोट बैंक’ में बदला जा सकता है और क्या ‘थलपति’ के नाम से मशहूर विजय ड्राविडियन पार्टियों के किले में सेंध लगाने में कामयाब हो पाएंगे। 2026 का तमिलनाडु चुनाव निस्संदेह एक ‘तिकोनी’ लड़ाई के रूप में दर्ज होगा।




















