PM Modi kerala: केरल विधानसभा चुनाव के बिगुल बजने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को राज्य के पलक्कड़ में एक भव्य चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में बदलाव की गरजती लहर का दावा करते हुए लेफ्ट (LDF) और कांग्रेस (UDF) गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी (PM Modi) ने साफ कहा कि दोनों पार्टियां भाजपा (BJP) से इसलिए डरी हुई हैं क्योंकि सत्ता में आने पर भाजपा इनके दशकों पुराने काले कारनामों की पोल खोल देगी।
‘केरल का मूड अब एक मूवमेंट बन चुका’
अपने भाषण की शुरुआत में पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि इस बार केरल का माहौल पूरी तरह से बदल चुका है। उन्होंने कहा कि केरल बदलाव का संदेश दे रहा है। NDA की बढ़ती लोकप्रियता और भाजपा (BJP) के प्रति लोगों का बढ़ता विश्वास स्पष्ट रूप से बता रहा है कि केरल का मूड अब एक मजबूत मूवमेंट बन चुका है। अब केरल के युवाओं का विश्वास सिर्फ भाजपा (BJP) और NDA है। उन्होंने इस बदलाव का श्रेय केरल की जनता के आशीर्वाद और भाजपा (BJP) के लाखों कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को दिया। मोदी (PM Modi) ने राजनीतिक हिंसा में अपनी जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
यह भी पढ़ें : बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, बेटियों ने फिर मारी बाजी
LDF-UDF पर ‘बारी-बारी से लूट’ का आरोप
पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने भाषण में कम्युनिस्ट और कांग्रेस पर एक साथ निशाना साधते हुए कहा कि दशकों तक इन दोनों गठबंधनों ने मिल-बांटकर केरल को लूटा है। उन्होंने कहा कि इनके बीच एक समझौता रहा है – कुछ साल LDF वाले सरकार चलाएंगे और अपनी जेब भरेंगे, फिर कुछ साल बाद UDF वाले सत्ता में आएंगे और लूटेंगे। केरल इसी गठजोड़ में उलझकर रह गया।”
‘बी-टीम’ वाले प्रोपेगैंडे पर पीएम की चुटकी
इन दिनों कम्यूनिस्ट और कांग्रेस द्वारा एक-दूसरे को भाजपा की ‘बी-टीम’ कहे जाने के प्रोपेगैंडे पर पीएम मोदी (PM Modi) ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि कम्यूनिस्ट कहते हैं कि कांग्रेस—भाजपा (BJP) की बी-टीम है, और कांग्रेस कहती है कि कम्यूनिस्ट भाजपा (BJP) की बी-टीम है। लेकिन अब इन लोगों ने मान लिया है कि इस बार मैदान में कोई एक टीम है, और वह सिर्फ भाजपा है।
Speaking at a rally in Palakkad. The people of Keralam are no longer convinced by the empty promises of the LDF and the UDF. Only the BJP-NDA can fulfil people’s aspirations and ensure development. https://t.co/xCUOkk7jmP
— Narendra Modi (@narendramodi) March 29, 2026
‘भाजपा आई तो होगी जांच, इसलिए है डर’
पीएम मोदी (PM Modi) ने सबसे बड़ा हमला दोनों दलों के भ्रष्टाचार पर किया। उन्होंने कहा कि केरल में LDF और UDF दोनों ही भाजपा (BJP) पर निशाना साध रही हैं क्योंकि ये दोनों भ्रष्टाचारी पार्टियां भाजपा (BJP) से डरी हुई हैं। इन्हें डर इसलिए है क्योंकि अगर भाजपा यहां सरकार में आ गई, तो इनके सारे काले कारनामों का सच सामने आ जाएगा।
पीएम मोदी (PM Modi) ने आगे कहा कि दशकों से LDF-UDF ने यहां बड़े-बड़े घोटाले किए हैं, लेकिन इन दलों की सरकारें सत्ता में आने पर एक-दूसरे पर कभी कार्रवाई नहीं करतीं। ये सिर्फ आपके सामने झूठे बयान देते हैं। भाजपा आई तो इनकी जांच कराएगी, इसलिए ये डर रहे हैं।
























