शेयर मार्केट में लौटी रौनक: सेंसेक्स ने लगाई 800 अंकों की छलांग, निफ्टी 23,200 के पार

शेयर बाजार ने आज शानदार वापसी

Share Market Update 20 March 2026:कल की भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार ने आज (20 मार्च) एक शानदार वापसी की है। गुरुवार को निवेशकों के छूटे पसीने को शुक्रवार की सुबह तेजी ने पोंछ दिया। BSE सेंसेक्स ने लगभग 800-880 अंकों की उछाल लगाकर 75,000 के स्तर को पार कर लिया, जबकि निफ्टी 50 ने भी 23,200 का मनोवैज्ञानिक स्तर छुआ।

बाजार में कैसा रहा ओपनिंग?

शुक्रवार को बाजार खुलते ही तेजी का माहौल रहा। सुबह करीब 9:18 बजे सेंसेक्स 880 अंक (1.19%) की तेजी के साथ 75,087 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 50 ने 269 अंक (1.17%) की बढ़त दर्ज करते हुए 23,271 के स्तर को छुआ। प्री-ओपनिंग सेशन से ही बाजार में मजबूती के संकेत मिल रहे थे, जिससे निवेशकों को काफी राहत मिली है।

कल की गिरावट और 12 लाख करोड़ का नुकसान

बता दें कि गुरुवार (19 मार्च) को ईरान-इज़राइल तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली थी। सेंसेक्स करीब 2,497 अंकों की गिरावट से बंभलाया था, जिससे निवेशकों को एक दिन में लगभग 12 लाख करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ था। हालांकि, आज निचले स्तरों पर खरीदारी और दिग्गज शेयरों में आई तेजी ने बाजार का मूड फिर से सकारात्मक कर दिया है।

यह भी पढ़ें : नोरा फतेही के खिलाफ फतवे के बीच, जानें फतवों के अजीबोगरीब दायरे

कच्चे तेल की कीमतों में आई शांति से मिली राहत

बाजार में आज आई तेजी का एक बड़ा कारण कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले शिपिंग मार्गों को सुरक्षित करने की कोशिशों के बाद तेल की कीमतें 119 डॉलर से गिरकर 105 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई हैं। इससे वैश्विक बाजारों में स्थिरता आई है। एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा, जबकि अमेरिकी बाजारों ने भी निचले स्तर से उबरने की कोशिश की।

IT और बैंकिंग सेक्टर ने दिखाई मजबूती

घरेलू बाजार में आईटी सेक्टर ने आज सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। Tech Mahindra में 2.7% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई, जबकि Infosys और HCL Technologies में 2–2.5% की बढ़त रही। इसके अलावा Tata Steel, JSW Steel और L&T जैसे चक्रीय शेयरों में भी तेजी रही।
पिछले सत्र की गिरावट के बाद बैंकिंग शेयरों में भी सुधार दिखा। SBI और ICICI Bank में 1.5–2% की बढ़त रही, जिससे निफ्टी बैंक इंडेक्स 1% से अधिक चढ़ गया। बाजार के व्यापक सूचकांकों में खरीदारी का रुख बाजार में भरोसे को दर्शाता है।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now