संदिप कुमार गर्ग
नोएडा। भारतीय किसान यूनियन मंच ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सुधीर चौहान के नेतृत्व में राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी के साथ कोटा-बूंदी जिले की कार्यकारिणी का गठन किया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान प्रभारी बिल्लू प्रधान और राष्ट्रीय महासचिव गौतम लोहिया ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर संगठन की सदस्यता दिलाई।
संगठन की ओर से गोलू कटारिया को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष और राकेश गुर्जर को कोटा-बूंदी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
किसान-मजदूरों की आवाज बुलंद करने का दावा
भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सुधीर चौहान ने कहा कि जल्द ही राजस्थान के अन्य जिलों में भी जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन पूरे प्रदेश में किसानों और मजदूरों की समस्याओं को उठाने और उनकी आवाज को बुलंद करने का काम करेगा।
उन्होंने किसानों को सिंचाई के लिए समय पर बिजली उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा भी उठाया। चौहान ने कहा कि किसानों के साथ किसी भी तरह का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संगठन किसानों के अधिकारों के लिए आवाज उठाता रहेगा।
किसानों के बच्चों की शिक्षा और रोजगार का मुद्दा
उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मास्टर मनमिंदर भाटी, नोएडा ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन मंच का संगठन लगातार विस्तार कर रहा है। उन्होंने सरकार से किसानों के बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा और रोजगार की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
ये पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश सचिव सोजीलाल, प्रदेश महासचिव एवं जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र, जिला महासचिव महादेव और कृष्ण जेके टाइगर देव सेना जिलाध्यक्ष सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
संगठन के अनुसार, राजस्थान में आगामी दिनों में अन्य जिलों की कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा, जिसके बाद प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को और विस्तार देने की योजना है।
























