---Advertisement---

उज्जैन: तमन्ना भाटिया ने किए बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन

Bollywood News:दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए तमन्ना भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि जब तक बाबा महाकाल का बुलावा नहीं आता, तब तक कोई भी यहां दर्शन करने नहीं आ सकता है। पूरे देश में यही एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां लगभग 2 घंटे तक चलने वाली इस भव्य आरती का अनुभव प्राप्त होता है।

महाकाल की भक्ति में लीन दिखीं तमन्ना भाटिया

HIGHLIGHTS

  • तमन्ना भाटिया ने बाबा महाकाल को कहा धन्यवाद
  • बाबा महाकाल के दरबार में भावुक हुईं तमन्ना
  • नंदी हॉल में साधना करती नजर आईं तमन्ना भाटिया
  • भस्म आरती में शामिल होकर मंत्रमुग्ध हुईं तमन्ना भाटिया
  • बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं तमन्ना भाटिया

Bollywood News: बॉलीवुड और टॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने आज मंगलवार सुबह उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। अभिनेत्री ने मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से आयोजित भव्य भस्म आरती में हिस्सा लिया और नंदी हॉल में बैठकर बाबा की भक्ति में लीन हो गईं। इस दौरान उनका भक्तिभाव देखते ही बन रहा था।

बाबा के दरबार में कहा- मैं सौभाग्यशाली हूं

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए तमन्ना भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि जब तक बाबा महाकाल का बुलावा नहीं आता, तब तक कोई भी यहां दर्शन करने नहीं आ सकता है। पूरे देश में यही एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां लगभग 2 घंटे तक चलने वाली इस भव्य आरती का अनुभव प्राप्त होता है। इस दिव्य अहसास को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।

उन्होंने आगे बताया कि बाबा महाकाल ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मैं आज उन्हें कुछ मांगने नहीं, बल्कि धन्यवाद देने आई हूं। यहां की ऊर्जा अद्भुत है। बहुत कम मंदिरों में ऐसा अवसर मिलता है जब आप इतनी शांति से बैठकर भगवान की भक्ति में लीन हो पाते हैं। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मुझे इस ऊर्जावान वातावरण को महसूस करने का मौका मिला।

नंदी के कान में कही मनोकामना

तमन्ना भाटिया ने परंपरा के अनुसार माथे पर त्रिपुंड लगाया और महाकाल का दुपट्टा धारण किया। नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने साधना की और भस्म आरती के दौरान हाथ जोड़कर बाबा के दर्शन किए। आरती संपन्न होने के बाद उन्होंने चांदी द्वार के माध्यम से जलाभिषेक किया और भगवान नंदी की पूजा करते हुए उनके कान में अपनी मनोकामना कही। मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से इंजीनियर शिवाकांत पांडे ने अभिनेत्री का स्वागत किया।

प्रज्ञा कपूर संग दर्शन, फैंस ने किया स्वागत

तमन्ना अकेले नहीं, बल्कि अपनी करीबी दोस्त और मशहूर प्रोड्यूसर प्रज्ञा कपूर के साथ उज्जैन पहुंची थीं। जब वह मंदिर से बाहर निकलीं, तो वहां मौजूद बड़ी संख्या में फैंस ने उन्हें घेर लिया। अभिनेत्री ने मुस्कुराहट के साथ फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now