सेना के सम्मान में नोएडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। शनिवार को गलगोटिया कॉलेज के नज़दीक नॉलेज पार्क मैट्रो स्टेशन पर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा मेट्रो स्टेशन से एक्सपोमर्ट पार्किंग स्थल तक निकाली गई जिसम्मे प्रदेश संगठन महामंत्री मान्य धर्मपाल पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद डॉक्टर महेश शर्मा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिसोदिया जी दादरी विधायक तेजपाल नागर जी ज़ेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह एमएलसी विधायक श्रीचंद शर्मा एमएलसी विधायक नरेन्द्र भाटी ज़िला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी और सभी जन प्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी के साथ हज़ारों युवा सम्मिलित हुए।

तिरंगा यात्रा पर संगठन प्रदेश महामंत्री मान्य श्री धर्मपाल सिंह जी ने कहा कि देश के नौजवान वीर सैनिकों के बल और देश के सशक्त और मज़बूत नेतृत्व से भारत मज़बूत भारत है आज देश का नेतृत्व मान्य श्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथ में है भारत ने पहलगाम की आतंकवादियों के द्वारा निर्दोष निहत्थे भारतीय व दो विदेशी नागरिकों की हत्या उनका धर्म पूछ कर की हमारी माताओं बहनों का सुहाग किसी के पिता किसी के भाई और किसी का बेटा को मारा उसका बदला भारतीय सेना ने 9 आतंक के अड्डे को नष्ट कर इस ऑपरेशन का नाम सिन्दूर दिया ये आज का नया भारत है चुन चुन कर हिसाब लेता है।

हरीश राणा का अंतिम संस्कार, परिवार ने किया अंगदान

दुश्मन देश को घर में घुसकर मारता है हमारी सरकार का एक ही लक्ष्य आतंक का सफ़ाया जिसके लिये हमारी सरकार और देश की सेना पाकिस्तान के हमलों का मुँह तोड़ जवाब दे रहीं है देश की जनता सेना और सरकार के साथ है इस अवसर पर मुख्यरूप से ज़िला प्रभारी प्रमोद गुप्ता जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स दीपक भारद्वाज धर्मेन्द्र कोरी मनोज गर्ग देवा भाटी मनोज शिसोदिया सतेन्द्र नागर कर्मवीर आर्य रवि जिन्दल राज नागर अर्पित तिवारी महेश शर्मा राहुल पंडित वीरेन्द्र भाटी अरुण प्रधान इन्द्र नागर मनोज भाटी संजय भाटी रजनी तोमर ओमकार भाटी राजीव पवन त्यागी सिंघल सत्यपाल शर्मा विकास चौधरी चेतन वसिष्ठ संदीप शर्मा के डी गुर्जर अमन कौशिक शिवम् राजपूत मनोज प्रधान आदि हज़ारों युवा सैनिक सम्मान तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now