कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

उत्तम नगर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई में 3 महिलाए गिरफ्तार, पूछताछ जारी

उत्तम नगर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई! (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


दिल्ली के उत्तम नगर में हुए हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है। आरोपी महिलाओं को घटना के बाद दिल्ली के ही ख्याला इलाके से गिरफ्तार किया गया है, जहां वे छुपी हुई थीं। पुलिस ने इन्हें पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी गहराई से शिकंजा कस रही है।

क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला होली पर हुई एक छोटी-सी विवाद का नतीजा है, जो बाद में भीषण हत्याकांड में बदल गया। पुलिस के अनुसार, होली के दिन पानी से भरा एक गुब्बारा पड़ोस की एक महिला पर गिर गया। इस छोटी-सी घटना ने दो परिवारों के बीच भयंकर विवाद को जन्म दे दिया, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया। इस झड़प में 26 वर्षीय युवक तरुण की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस हत्या से पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। 6 मार्च को आक्रोशित भीड़ ने ताकत का प्रदर्शन करते हुए कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया और कुछ में आग भी लगा दी। इसके बाद प्रशासन ने पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं।

बुलडोजर एक्शन और तलाशी अभियान

पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया था। अब तीन महिलाओं—सायरा, शरीफ और सलमा—की गिरफ्तारी के साथ कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। वहीं, घटना के बाद नगर निगम ने भी सख्त रुख अपनाया। 8 मार्च को नगर निगम की टीम ने दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीन के साथ जेजे कॉलोनी इलाके में आरोपी उमरदीन के पिता निजामुद्दीन के घर के अवैध हिस्सों पर बुलडोजर चलाया। हालांकि, अधिकारियों ने इसे नालियों पर बने अतिक्रमण हटाने के अभियान का हिस्सा बताया है।

दिल्ली: उत्तम नगर हत्याकांड में प्रशासन एक्शन मोड में, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

तनावग्रस्त इलाका और पीड़ित परिवार की मांग

घटना के बाद इलाके में तनाव कायम है। सुरक्षा के चलते पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की टीमों को तैनात किया गया है। बैरिकेडिंग और बाजार बंद रहने के कारण स्थानीय लोगों और छोटे व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए मामले की सीबीआई (CBI) से जांच और सभी दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को सामने लाने में जुटी है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now