इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के 50 लाख रुपये के बम्पर ड्रॉ का भव्य आयोजन

ऋषी तिवारी


भारत की अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट द्वारा आयोजित “इंडियाज़ बिगेस्ट फेस्टिव ऑफर” के तहत 1 करोड़ रुपये के कैश प्राइज़ बम्पर ड्रॉ का ग्रैंड फिनाले समारोह राजधानी दिल्ली में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर 50 लाख रुपये के नकद इनाम के विजेता की घोषणा की गई।

बम्पर ड्रॉ में मिला 50 लाख का कैश प्राइज़

इस बहुप्रतीक्षित बम्पर ड्रॉ में कूपन नंबर 25333749 को 50 लाख रुपये का कैश प्राइज़ मिला। विजेता का चयन अभिनेत्री निधि अग्रवाल और बिग बॉस 19 फेम अभिनेत्री नीलम गिरी द्वारा किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, कंपनी अधिकारी और ग्राहक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में ‘राहु केतु’ की गूंज, पुलकित–वरुण की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल

अभिनेत्री निधि अग्रवाल और नीलम गिरी ने विजेता को दी बधाई

इस मौके पर अभिनेत्री निधि अग्रवाल और नीलम गिरी ने विजेता को बधाई देते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट अपने ग्राहकों को बेहतरीन ऑफर्स और आकर्षक इनामों के माध्यम से लगातार खुश करता आ रहा है। उन्होंने ग्राहकों से अपील की कि वे इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट से खरीदारी करें और ऐसे शानदार अवसरों का लाभ उठाएं।

इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के सीईओ करण बजाज ने कहा

कार्यक्रम के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के सीईओ करण बजाज ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में लॉन्च के बाद बहुत कम समय में हमें जो सफलता मिली है, वह हमारे ग्राहकों के विश्वास का परिणाम है। यह बम्पर ड्रॉ हमारे ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक प्रयास है। हम चाहते हैं कि ग्राहकों के साथ हमारा रिश्ता और भी मजबूत हो। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट ने 50 लाख रुपये के विजेता को हार्दिक बधाई देते हुए सभी ग्राहकों का धन्यवाद किया और भविष्य में भी इसी तरह के आकर्षक ऑफर्स लाने का भरोसा दिलाया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now