संदिप कुमार गर्ग
नोएडा। नोएडा में भाजपा की पूरी टीम ने एक साथ ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखी। जीईपी मॉल में आयोजित इस फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक साथ फिल्म का प्रदर्शन देखा और फिल्म की विषयवस्तु की सराहना की।
फिल्म देखने के बाद सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में सच्चाई को बेहद साहस और बेबाकी के साथ दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि झूठ की उम्र तब तक होती है, जब तक उसका सामना सच से नहीं होता। इस फिल्म के माध्यम से सच्चाई को दुनिया के सामने लाने का प्रयास किया गया है।
वहीं, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने फिल्म में सराहनीय भूमिका निभाने वाले सभी कलाकारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि फिल्म में कलाकारों ने अपनी भूमिका को प्रभावी ढंग से निभाया है।
नोएडा भाजपा की पूरी टीम का एक साथ ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखना राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय भी बना। फिल्म की कहानी और उसमें उठाए गए मुद्दों को लेकर भाजपा नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और फिल्म से जुड़े कलाकारों के अभिनय की सराहना की।
इस दौरान भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने फिल्म को ध्यानपूर्वक देखा और इसके जरिए सामने रखे गए घटनाक्रम एवं संदेश पर अपनी बात रखी।


























