संध्या समय न्यूज
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में बीती रात यानी 22 फरवरी को टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम की प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
पावरप्ले में गिरते विकेट रहे मुख्य वजह
मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान भारतीय कप्तान ने हार के मुख्य कारणों पर बात करते हुए बल्लेबाजी की विफलता को सबसे बड़ा कारण माना। सूर्यकुमार यादव ने कहा, “जब आप 180-185 रनों का पीछा कर रहे होते हैं, तो आप पावरप्ले में मैच जीत नहीं सकते, लेकिन आप पावरप्ले में मैच हार जरूर सकते हैं। हमने शुरुआती 6 ओवरों में बहुत ज्यादा विकेट गंवा दिए। इसके बाद हमें वैसी छोटी-छोटी साझेदारियां नहीं मिलीं, जिनकी हमें जरूरत थी। यही गेम का हिस्सा है, हम इससे सीखेंगे और मजबूती से वापसी करेंगे।”
बुमराह-अर्शदीप की जोड़ी की की तारीफ
हार के बावजूद कप्तान सूर्या ने टीम के गेंदबाजों, खासकर जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “शुरुआत में हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की थी और उन्हें 21 रन पर 3 विकेट के स्कोर पर रोक दिया था। हालांकि 7 से 15 ओवर के बीच साउथ अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन अंत में हमने फिर वापसी की। बुमराह और अर्शदीप की जोड़ी बेहद घातक है। दोनों ने मिलकर 5 विकेट लिए और कम रन भी दिए। उनकी अनुभवी जोड़ी का टीम में होना हमारे लिए बहुत अच्छी बात है।”
ब्रांडेड शराब का शौकीन राजा कैसे बना दिल्ली का शातिर ऑटो-लिफ्टर?
जिम्बाब्वे के खिलाफ नहीं बदलेगी रणनीति
जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी मैच को लेकर सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट किया कि टीम इंडिया अपनी रणनीति में कोई बड़ा बदलाव नहीं करेगी। उन्होंने कहा, “अगले मैच के लिए हमारा प्लान सरल है- अच्छी बल्लेबाजी, अच्छी गेंदबाजी और अच्छी फील्डिंग। हम उसी ब्रांड की क्रिकेट खेलेंगे, जिसके लिए जाने जाते हैं। हम चीजों को साधारण रखेंगे और मजबूती से वापसी करेंगे।”

























