ब्रांडेड शराब का शौकीन राजा कैसे बना दिल्ली का शातिर ऑटो-लिफ्टर?

अभियान में नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


देश की राजधानी दिल्ली में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसे शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसका लंबा और खतरनाक आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी की पहचान राजा उर्फ बिहारी के रूप में हुई है, जो वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया का निवासी है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के साथ ही वाहन चोरी के कुल 6 मामलों को सुलझाने का दावा किया है।

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 16 फरवरी को एएटीएस (ATS) टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक कुख्यात ऑटो-लिफ्टर चोरी की स्कूटी के साथ इलाके में आने वाला है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर जितेंद्र तिवारी और एसीपी रणजीत ढाका के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में एसआई रवि सैनी समेत कई हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल थे।

अशोक विहार में दबोचा गया शिकार

टीम ने अशोक विहार स्थित प्रेम बाड़ी फ्लाईओवर के पास घेराबंदी की। कुछ ही देर में एक संदिग्ध स्कूटी सवार आता देखा गया। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो वह भागने की कोशिश में जुट गया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। जांच में पता चला कि वह जो होंडा एविएटर स्कूटी चला रहा था, वह मॉडल टाउन थाने से चोरी की गई थी।

KGF स्टार यश के लिए राधिका पंडित का वैलेंटाइन पोस्ट बना सबसे रोमांटिक ट्रेंड

नशे ने बनाया मुजरिम: ब्रांडेड शराब थी कमजोरी

26 वर्षीय राजा उर्फ बिहारी से कड़ी पूछताछ के बाद चौंकाने वाले खुलासे हुए। उसने कबूल किया कि वह ड्रग्स और शराब का बुरी तरह आदी है। खास बात यह है कि वह ब्रांडेड शराब पीने का शौकीन था। अपनी इन महंगी आदतों और नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए उसके पास पैसों की कमी रहती थी, जिसकी भरपाई के लिए उसने जुर्म का रास्ता चुना। राजा अक्सर भीड़भाड़ वाले इलाकों या रिहायशी कॉलोनियों में खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाता था। वह इन वाहनों को न केवल बेचने के लिए चुराता था, बल्कि चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल स्नैचिंग जैसे अन्य अपराधों को अंजाम देने के लिए भी करता था।

हत्या से लेकर चोरी तक: बैड कैरेक्टर का डरावना इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि राजा उर्फ बिहारी कोई मामूली चोर नहीं है। वह दिल्ली के अशोक विहार थाने का घोषित ‘बैड कैरेक्टर’ (Bad Character) है। उसके खिलाफ पहले से ही हत्या, स्नैचिंग और चोरी जैसे गंभीर अपराधों के 14 मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, वह एक ‘हैबिचुअल ऑफेंडर’ (आदतन अपराधी) है, जो बार-बार जेल जाने के बावजूद बाहर आकर फिर से वारदातों में शामिल हो जाता था और समाज के लिए खतरा बना हुआ था।

6 वाहन बरामद, कई थानों के केस सुलझे

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 6 चोरी के वाहन बरामद किए हैं। इनमें अलग-अलग थानों से चोरी की गई गाड़ियां शामिल हैं जिसमें मॉडल टाउन थाना दो होंडा एक्टिवा और एक होंडा एविएटर स्कूटी। आदर्श नगर थाना एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा। सुभाष प्लेस थाना एक एक्टिवा स्कूटी। समयपुर बादली थाना एक एक्टिवा स्कूटी। पुलिस ने आगे की कार्रवाई में आरोपी को न्यायालय में पेश किया है और पूछताछ के बाद उसके और साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now