ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। सुर जागृति फाउंडेशन ने गर्व से पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ के साथ एक एनजीओ पार्टनर के रूप में हाथ मिलाया। फिल्म के निर्माता दिव्या भटनागर, अभिनेता-निर्माता राज कुंद्रा और अभिनेत्री गीता बसरा को इस मौके पर दिल्ली पहुंचना था, लेकिन भारी बारिश के कारण उनकी फ्लाइट चंडीगढ़ डायवर्ट हो गई। ऐसे में उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया।
बंगला साहिब गुरुद्वारे के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह भी इस अवसर पर मौजूद रहे। उन्होंने राज कुंद्रा को दोबारा बाल व पगड़ी धारण करने और सिख धर्म अपनाने पर शुभकामनाएँ दीं। इस पर बंगला साहिब गुरुद्वारे के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ने कहा कि इससे सिख भाइयों में खुशी की लहर दौड़ी है।
मेहर’ की पहले दिन की कमाई बाढ़ पीड़ितों को देंगे राज कुंद्रा
कार्यक्रम के दौरान राज कुंद्रा ने पंजाब में आई बाढ़ को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ की पहले दिन की पूरी कमाई पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को समर्पित की जाएगी।
राज कुंद्रा ने कहा कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने से ज्यादा जरूरी इस समय बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करना है। ऐसे मुश्किल समय में फिल्म की कमाई का इस्तेमाल जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किया जाएगा।
स्वामी प्रेमानंद को किडनी दान करने पर भी बोले राज कुंद्रा
कार्यक्रम में राज कुंद्रा से स्वामी प्रेमानंद को किडनी दान करने से जुड़े सवाल पर भी चर्चा हुई। इस पर उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने स्वयं स्वामीजी से अनुरोध किया था कि वह अपनी किडनी दान करना चाहते हैं, ताकि स्वामी प्रेमानंद समाज सेवा का कार्य आगे भी जारी रख सकें।
गीता बसरा ने बताया ‘मेहर’ की कहानी का सार
अभिनेत्री गीता बसरा ने फिल्म ‘मेहर’ के विषय पर बात करते हुए कहा कि यह कहानी एक इंसान के अपने परिवार के प्रति समर्पण और त्याग को दर्शाती है। फिल्म यह बताने की कोशिश करती है किृति फाउंडेशन के सुखपाल सिंह ने कार्यक्रम के दौरान घोषणा की कि उनकी टीम जल्द ही आवश्यक दवाइयों का बड़ा स्टॉक लेकर पंजाब एक व्यक्ति अपने परिवार की खातिर किस हद तक कुर्बानी दे सकता है।
सुर जागृति फाउंडेशन पंजाब में भेजेगा दवाइयों का बड़ा स्टॉक
सुर जागृति फाउंडेशन के सुखपाल सिंह ने कार्यक्रम के दौरान घोषणा की कि उनकी टीम जल्द ही आवश्यक दवाइयों का बड़ा स्टॉक लेकर पंजाब रवाना होगी। देविन्दर सिंह साहनी, वाइस प्रेसिडेंट, सुर जागृति फाउंडेशन और सुरिंदरपाल सिंह रामा, संरक्षक, सुर जागृति फाउंडेशन ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन और पानी की व्यवस्था तो की जा रही है, लेकिन कई इलाकों तक जरूरी दवाइयां नहीं पहुंच पा रही हैं। ऐसे में फाउंडेशन की टीम का लक्ष्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तक आवश्यक दवाइयां पहुंचाना है, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके।
‘मेहर’ और राहत अभियान से जुड़ी पहल
पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ के साथ सुर जागृति फाउंडेशन की यह साझेदारी ऐसे समय में सामने आई है, जब पंजाब के कई हिस्से बाढ़ की समस्या से प्रभावित हैं। फिल्म की पहले दिन की कमाई को बाढ़ पीड़ितों के लिए समर्पित करने का राज कुंद्रा का ऐलान और फाउंडेशन की ओर से दवाइयां पहुंचाने की पहल राहत कार्यों में सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

























