आध्यात्मिक गुरु मास्टरजी के मार्गदर्शन में जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ जवानों के लिए आध्यात्मिक सत्र किया संपन्न

ऋषि तिवारी


एक विशेष आध्यात्मिक सत्र का आयोजन बारामुला में किया गया, जिसमें सीमा सुरक्षा बल (BSF) के उन वीर जवानों का मार्ग दर्शन किया गया जिन्होंने हाल ही में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में सीमा पर रात दिन तैनात होकर देश की रक्षा की।

यह सत्र सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु मास्टरजी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सत्र का उद्देश्य जवानों के मानसिक, भावनात्मक और आत्मिक संतुलन को सुदृढ़ करना था, ताकि वे न केवल सीमाओं की रक्षा में बल्कि अपने व्यक्तिगत जीवन में भी संतुलन और शांति का अनुभव कर सकें।

प्रधानमंत्री के मूवमेंट को सुगम बनाने के लिए नया कार्यालय सेवा तीर्थ

मास्टरजी ने जीवन में अध्यात्म की भूमिका, आंतरिक शक्ति की खोज, और युद्ध के बाद तनाव से उबरने के उपायों पर सरल एवं प्रभावशाली संवाद किया। उन्होंने कहा, “सच्चा योद्धा वही होता है जो बाहरी युद्ध के साथ-साथ अपने भीतर के अशांत विचारों को भी जीत ले।”

इस अवसर पर बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने मास्टरजी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सत्र न केवल जवानों को मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं, बल्कि उन्हें आत्मिक दिशा भी प्रदान करते हैं। मास्टरजी की अनमोल वाणी उनके यू ट्यूब चैनल “मास्टरजी” पर उपलब्ध है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now