‘Sorry’: सारेगामा ने प्रतिभाशाली सिंगर माही का पहला सिंगल किया लॉन्च

संदीप कुमार गर्ग


आरपीएसजी समूह की कंपनी और भारत का अग्रणी संगीत लेबल सारेगामा 18 वर्षीय गायन सनसनी और मनमोहक कलाकार माही के पहले सिंगल ‘सॉरी’ को लॉन्च किया है। प्रतिभाशाली और भावुक गायक कलाकार माही ने इस सम्मोहक गीत को न केवल लिखा है, बल्कि इसमें अपनी भावपूर्ण आवाज भी दी है।

‘सॉरी’ सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि एक हार्दिक अभिव्यक्ति ज्यादा है, जो क्षमायाचना के महत्व और किसी की गलती को स्वीकार करने के सामान्यीकरण को बढ़ावा देती है। ऐसी दुनिया में, जहां सॉरी कहना अक्सर कमजोरी की निशानी माना जाता है, माही का गाना एक युवा लड़के द्वारा अपनी प्रेमिका से किए गए वादे को परिभाषित करता है जिसे उसने पूरा नहीं किया और अपनी गलतियों के लिए माफी मांगने के लिए वह अनोखे तरीकों का इस्तेमाल करता है।

दिल्ली में ‘Tu Yaa Main’ का धमाकेदार प्रमोशन

‘सॉरी’ को संपूर्णता प्रदान करने में इसके संगीत का भी अहम रोल है, क्योंकि यह पारंपरिक प्रभावों का एक सहज मिश्रण है और जो गीत को पूर्णता प्रदान करता है। ‘सॉरी’ को भावनात्मक रूप से गूंजने वाला टुकड़ा बनाता है, जो निश्चित रूप से खासकर युवा दर्शकों से अनूठा तालमेल बिठाएगा। माही का यह पहला सिंगल ‘सॉरी’ सारेगामा म्यूजिक यूट्यूब चैनल के अलावा अन्य सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now