दिल्ली के कापसहेड़ा में युवक की संदिग्ध मौत के हालात तनावपूर्ण

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली के कापसहेड़ा थाना इलाके के वसंत कुंज उत्तर क्षेत्र में पुलिस हिरासत से भागने की फिराक में दो युवकों ने चलते वाहन से छलांग लगाई और एक की मौत हो गई, जिसके कारण हालात तनावपूर्ण हो गया।

संदिग्ध गतिविधियों के चलते पकड़े गए थे
बता दे कि दक्षिण-पश्चिम हिस्से के वसंत कुंज उत्तर इलाके में पुलिस ने दो लोगों को संदिग्ध गतिविधियों के चलते पकड़ा और जिनके पास से चोरी की बाइक और हथियार बरामद किए जो कि जब पुलिस इन आरोपियों को लेकर थाने जा रही थी, तो उन्होंने पुलिस की चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। जिससे एक युवकी मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर हिरासत में मौत का आरोप लगाया और समालखा-कापसहेड़ा मार्ग को जाम कर दिया। साथ ही पुलिस पर पथराव भी किया है

हरीश राणा का अंतिम संस्कार, परिवार ने किया अंगदान

डीसीपी साउथ-वेस्ट सुरेंद्र चौधरी ने बताया
बता ेद कि पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया था, जिनमें से एक नाबालिग को मौके पर ही छोड़ दिया गया था, जबकि दो को मेडिकल कराने के बाद बसंत कुंज लाया जा रहा था। इसी दौरान दोनों युवक पुलिस की हिरासत से भागने की कोशिश करने लगे और इसी अफरातफरी में रवि को सिर में गंभीर चोट लग गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया और जहां उसकी मौत हो गई। रवि का दूसरा साथी अभी अस्पताल में भर्ती है।

परिजनों का पुलिस पर लगाया भारी आरोप
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनके बेटों को जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा गया और मारपीट के चलते रवि की मौत हुई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि घटना की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कापसहेड़ा में तनाव बना हुआ है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। पुलिस लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now