दुबई में फंसी 6 साल की बेटी की बात सुन सिंगर एमी विर्क हुए इमोशनल

पंजाबी सिंगर एमी विर्क (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ते तनाव के बीच दुबई (Dubai) में कई भारतीय सेलिब्रिटीज और पर्यटक फंस गए हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि वहां की लगभग सभी फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। ऐसे में फंसे हुए लोगों में सेलिब्रिटीज के परिवार भी शामिल हैं। इसी कड़ी में पंजाबी सिंगर एमी विर्क (Ammy Virk) ने एक इमोशनल पोस्ट साझा कर अपनी चिंता जताई है। उनकी पत्नी और 6 साल की बेटी इस समय यूएई (UAE) में फंसे हुए हैं।

बेटी की बात सुन टूटे एमी विर्क

एमी विर्क ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपने दिल की बात कही। उन्होंने लिखा कि यूएई के मौजूदा हालात देखकर उनका दिल भारी हो रहा है। एमी ने बताया कि उनकी 6 साल की बेटी ने उनसे जो बात कही, उसे सुनकर वह एक पिता के तौर पर बहुत डरा और इमोशनल हुआ। एमी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “एक पति और पिता होने के नाते ऐसे समय में इमोशनल होना और टेंशन हो रही है। ‘पापा अगर कुछ हुआ तो मैं अपने बेड के नीचे छुप जाऊंगी। पापा मैं स्ट्रॉन्ग लड़की हूं। चिंता मत करो।’ ये वो बात नहीं है जो एक पिता सुनना चाहता है।” उन्होंने आगे लिखा,”हर न्यूज़ अपडेट पर्सनल लग रही है। हम पब्लिक लाइफ में कितने भी स्ट्रॉन्ग बनने की कोशिश करें, लेकिन आखिर में हम भी फैमिली वाले लोग हैं।”

संयुक्ता ने तब्बू के साथ काम का जिक्र किया

सरकार और अथॉरिटी का किया शुक्रिया

अपनी पत्नी और बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित एमी विर्क ने इस मुश्किल वक्त में यूएई अथॉरिटी और सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि जैसा कि उन्हें पता चला है, अथॉरिटी बिना थके काम कर रही है ताकि लोगों को खाना और सपोर्ट मिल सके। उन्होंने प्रार्थना की कि जल्द ही स्थिति सामान्य हो और सभी परिवार सुरक्षित रहें।

सोनल चौहान और अन्य सेलेब्स ने मांगी मदद

दरअसल, मिडिल ईस्ट के बढ़ते तनाव के चलते दुबई और अबू धाबी में कई भारतीय सेलिब्रिटीज फंसे हुए हैं। एक्ट्रेस सोनल चौहान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है। वहीं, पीवी सिंधु, विष्णु मांचू, ईशा गुप्ता जैसे सेलेब्स भी वहां से लगातार अपडेट दे रहे हैं और घर वापस आने का इंतजार कर रहे हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now