कॉकरोच जनता पार्टी चींटी जनता पार्टी
---Advertisement---

‘श्री बाबा नीब करौरी महाराज’ 24 अप्रैल 2026 को करेगी बॉक्स ऑफिस पर धमाल

Bollywood News: फिल्म 'श्री बाबा नीब करौरी महाराज' अनीशा फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनाई गई है। इसके निर्माण में पीसी ज्वेलर, बीएसआर फिल्म प्रोडक्शंस और एडवांस टेक्नोलॉजी का सहयोग रहा है। वहीं, दर्शकों तक फिल्म पहुंचाने का जिम्मा 'फर्स्ट फिल्म स्टूडियो' संभाल रहा है, जो इसका ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन करेगा।

24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में छाएगी बाबा नीब करौरी की भक्ति

HIGHLIGHTS

  • महान संत के चमत्कार देखेंगे सिनेमाघरों में
  • सुबोध भावे स्टारर 'बाबा नीब करौरी महाराज' का हुआ ऐलान
  • 'बाबा नीब करौरी महाराज' में दमदार स्टार कास्ट का जादू
  • 'श्री बाबा नीब करौरी महाराज' फिल्म की रिलीज डेट आ गई सामने, जानें डिटेल्स
  • बाबा नीब करौरी महाराज की कहानी होगी जीवंत

Delhi News: आध्यात्मिकता और भक्ति की झलक लेकर बॉलीवुड जल्द ही एक बेहद खास फिल्म के साथ सिनेमाघरों में उतरने जा रहा है। महान संत श्री बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन, चमत्कारों और उपदेशों पर बनी इस प्रेरणादायक फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस दिल्ली के द मेट्रोपॉलिटन होटल, गोल मार्केट में आयोजित की गई। इस दौरान फिल्म की स्टार कास्ट और मेकर्स ने मीडिया के सामने फिल्म के कई खास पहलुओं पर रोशनी डाली।

सुबोध भावे निभाएंगे मुख्य भूमिका

फिल्म में सबसे चर्चित किरदार श्री बाबा नीब करौरी महाराज की भूमिका मशहूर अभिनेता सुबोध भावे निभाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुबोध के अलावा समिक्षा भटनागर (सिद्धि मां), वर्षा मणिकचंद (भक्ति मां), अनिरुद्ध दवे (जीवन दादा – बाबा जी के सेवक) और हितेन तेजवानी मौजूद रहे। सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों और फिल्म के दौरान हुए आध्यात्मिक अनुभवों को खुलकर साझा किया।

स्टार-स्टडेड स्टार कास्ट

फिल्म की रोमांचक बात यह है कि इसमें कई जाने-माने चेहरे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनमें राजेश शर्मा, मिलिंद गुणाजी, हेमंत पांडे, मोहित गुप्ता, महेश शेट्टी, हार्दिक कौर, स्मिता तांबे, गरिमा अग्रवाल, आरती नागपाल, गौरीशंकर सिंह, शैलेंद्र गौर, शांतनु और श्यामलाल शामिल हैं। ऐसा लग रहा है कि मजबूत कहानी के साथ-साथ अभिनय का भी एक दमदार ताना-बाना बुना गया है।

फिल्म के निर्माता और निर्देशक

इस आध्यात्मिक यात्रा को बड़े पर्दे पर जीवंत करने का प्रयास निर्देशक शरद सिंह ठाकुर ने किया है। वहीं, फिल्म का निर्माण बलराम गर्ग, बलवीर सिंह, शरद सिंह ठाकुर, खड़क सिंह गौर और नीलम सिंह ने संयुक्त रूप से किया है।

बैनर और डिस्ट्रीब्यूशन

फिल्म ‘श्री बाबा नीब करौरी महाराज’ अनीशा फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनाई गई है। इसके निर्माण में पीसी ज्वेलर, बीएसआर फिल्म प्रोडक्शंस और एडवांस टेक्नोलॉजी का सहयोग रहा है। वहीं, दर्शकों तक फिल्म पहुंचाने का जिम्मा ‘फर्स्ट फिल्म स्टूडियो’ संभाल रहा है, जो इसका ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन करेगा।

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म की टीम के अनुसार, यह फिल्म दर्शकों को भक्ति, आस्था और आध्यात्मिकता से जुड़ी एक गहन और प्रेरणादायक यात्रा पर ले जाएगी। अपने सशक्त अभिनय और प्रभावशाली कहानी के साथ यह फिल्म सभी वर्गों के दर्शकों को जोड़ने का वादा करती है। बता दें कि “श्री बाबा नीब करौरी महाराज” 24 अप्रैल 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now