श्रेया चौधरी ने वर्ल्ड थिएटर डे पर यादों को किया ताजा

संध्या समय न्यूज संवाददाता


अभिनेत्री श्रेया चौधरी ने वर्ल्ड थिएटर डे के मौके पर अपनी बचपन की यादों को ताजा करते हुए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने चार्ली चैपलिन और चिटी चिटी बैंग बैंग की ट्रूली स्क्रंपशस के रूप में अपनी बचपन की तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में श्रेया का थिएटर के प्रति गहरा जुड़ाव साफ झलकता है। खासतौर पर चार्ली चैप्लिन जैसी वेशभूषा में उनकी एक तस्वीर और चिटी चिटी बैंग बैंग की झलक ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है।

Origin of Almanac: धार्मिक क्रियाओं के समय निश्चित करने के लिए हुई पंचांग की उत्पत्ति

वर्ल्ड थिएटर डे पर श्रेया ने कहा,”थिएटर दुनिया की सबसे पुरानी और प्रभावशाली कला में से एक है। स्टेज पर एक्टर का परफॉर्म करना हो या फिर आर्केस्ट्रा का संगीत, थिएटर एक अनमोल अनुभव देता है। मैंने बचपन से थिएटर देखा और इसका मेरे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा। जब मैं चार्ली चैपलिन या चिटी चिटी बैंग बैंग जैसे किरदार निभाती थी, तब यह नहीं जानती थी कि ये छोटे-छोटे पल मेरे थिएटर के प्रति प्रेम को और मजबूत कर देंगे।

आज मैं जो कुछ भी कर रही हूं, उसकी शुरुआत थिएटर से ही हुई थी। फिल्मों और वेब शोज़ में आने से पहले, थिएटर ही था जिसने मुझे अभिनय का असली मतलब सिखाया। जब पहली बार मैंने स्टेज पर कदम रखा था, वो मेरे जीवन के सबसे खुशहाल दिनों में से एक था। मैं बचपन में थोड़ी इंट्रोवर्ट थी, लेकिन पहली बार मुझे आत्मविश्वास का एहसास थिएटर ने ही कराया।”

श्रेया ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “कुछ बचपन के सपने कभी फीके नहीं पड़ते, बस एक बड़ा मंच ढूंढ लेते हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now