Shiva Bhakti: तनीषा मुखर्जी ने अपनी ‘शिव भक्ति’ से दिल जीता

संध्या समय न्यूज


मुंबई। झलक दिखला जा में तनीषा मुखर्जी की यात्रा अविश्वसनीय रही है और यह सभी जानते हैं। प्रत्येक नृत्य प्रस्तुति के साथ अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा को प्रदर्शित कर के वह ‘प्रशंसकों की पसंदीदा’ बन चुकी है। सोशल मीडिया पर ट्रेंड में रहने से लेकर अपने शानदार नृत्य प्रदर्शन के साथ मंच पर धूम मचाने तक, तनीषा ने दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा को साबित किया है। झलक दिखला जा के अपने पूरे कार्यकाल के दौरान, उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए कड़ी ट्रेनिंग की और इस प्रक्रिया में, उन्होंने न केवल प्रशंसकों से बल्कि जजों से भी प्यार और सम्मान अर्जित किया।

उन्होंने न केवल अपने नृत्य और प्रदर्शन पर, बल्कि अपने पूरे लुक और अवतार पर भी खास जोर दिया है। वह हर बार अपने लुक को ऐसा रखती है जो उनके प्रदर्शन और उसकी थीम के साथ मेल खाए। उनके शो छोड़ने के बावजूद भी, प्रशंसक तनीषा की अब तक प्रशंसा करते हैं। और प्रशंसक के इतने प्यार को देखते हुए, तनीषा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस शो के उनके आखरी नृत्य प्रदर्शन के अपने लुक की झलक साझा की। उनके लुक में वे सभी तत्व थे जो एक ‘शिव भक्त’ को पसंद आते है, और उनके लुक की यही बात लोगों को और ज्यादा पसंद आई। इस लुक से उन्होंने ने एक मान्यता को भी गलत साबित कर दिया है जो यह थी की नर्तकियों के पैर कभी भी सुंदर नहीं हो सकते। झलक दिखला जा में अपनी पूरी अवधि के दौरान, तनीषा ने कई लोगों का प्यार और सम्मान अर्जित किया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now