फर्टिलाइज़र एसोसिएशन ऑफ इंडिया के नए चेयरमैन चुने गए शैलेश सी. मेहता

ऋषि तिवारी


देश के सार्वजनिक क्षेत्र, संयुक्त क्षेत्र और निजी क्षेत्र की फर्टिलाइज़र कंपनियों की प्रतिनिधि संस्था फर्टिलाइज़र एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएआई) ने श्री शैलेश सी. मेहता को अपना नया चेयरमैन चुना है। श्री मेहता, दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉरपोरेशन लिमिटेड और महाधन एग्रीटेक लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

फर्टिलाइजर उद्योग में चार दशकों से अधिक के अनुभव के साथ, श्री मेहता ने पांच वर्षों से अधिक समय तक फर्टिलाइज़र एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पश्चिमी क्षेत्र के चेयरमैन के रुप में कार्य कर चुके है।

फर्टिलाइजर उद्योग की पिछले दो दशकों में भारत की कृषि उपज में 60 फीसदी और बागवानी उपज में 40 फीसदी की वृद्धि में अहम भूमिका रही है।

दिल्ली: करोल बाग में भीषण सड़क हादसा, बस पलटी; 2 की मौत, कई घायल

यह उद्योग अपनी परिचालन दक्षताओं को वैश्विक मानकों के अनुरुप बनाए रखते हुए करोड़ो भारतीय किसानों तक सब्सिडीयुक्त उर्वरकों की प्रभावी आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर श्री मेहता ने कहा, “भारत की खाद्य संकट की स्थिति से वैश्विक कृषि निर्यातक बनने की यात्रा उल्लेखनीय रही है। फर्टिलाइज़र उद्योग इस यात्रा में एक महत्वपूर्ण भागीदार रहा है, और अब यह अधिक संतुलित और पोषक तत्व से समृद्ध उर्वरकों पर ध्यान दे रहा है जो सतत विकास को प्रोत्साहित करते हैं।

मेरे लिए यह अत्यंत सम्मान की बात है कि मुझे सरकार, उद्योग और हमारे किसानों के बीच एक सेतु के रूप में काम करने का अवसर मिला है- जो वैश्विक मानचित्र पर भारतीय किसानों और कृषि उत्पादकता को ऊपर उठाने और ऊंचा स्थान दिलाने के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा।”

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now