बैंकॉक के बौद्ध मठ से जुड़े सेक्स स्कैंडल का हुआ पर्दाफाश

बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बौद्ध मठ से जुड़े सेक्स स्कैंडल का पर्दाफाश किया है पुलिस मामले में एक महिला तक पहुंची है और इस खुलासे से 9 बौद्ध भिक्षुओं को मठ से निकाल दिया गया है, जबकि 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की उगाही का मामला भी सामने आया है। जिसने इन बौद्ध भिक्षुओं को हनीट्रैप कर ब्लैकमेल किया गया है और महिला ने यौन संबंधों की तस्वीरें और वीडियो का हवाला देकर भिक्षुओं को ब्लैकमेल किया था।

प्रतिष्ठित भिक्षु लापता हए तो केस खुला

बता दे कि बैंकॉक में मौजूद एक बौद्ध मठ से जून की शुरुआत में सीनियर भिक्षु फ्रा थेप वचिरापामोक लापता हो गए थे। पुलिस मामले की छानबीन करती हुई ‘मिस गोल्फ’ नाम की एक महिला के घर पहुंची, जिसकी पहचान विलावन एम्सावत के रूप में हुई है। पुलिस ने जब विलावन के मोबाइल की जांच की तो उसमें महिला के ‘फ्रा थेप वचिरापामोक’के अलावा अन्य भिक्षुओं के साथ करीब 80 हजार अश्लील फोटो और वीडियो प्राप्त हुए है।

दिल्ली में ‘Tu Yaa Main’ का धमाकेदार प्रमोशन

बौद्ध भिक्षु को सख्त नियमों का करना पड़ता है पालन

बता दें कि थाईलैंड में बौद्ध भिक्षु बहुत सम्मानित होते हैं। उन्हें बुद्ध का आध्यात्मिक वारिस माना जाता है। उन्हें कई सख्त नियमों का पालन करना होता है। इनमें महिलाओं को छूने या हस्तमैथुन करने की मनाही है। थाईलैंड में भिक्षुओं को हर महीने खाने का भत्ता दिया जाता है और रिपोर्ट के मुताबिक उनकी रैंक के हिसाब से ये 6 हजार रुपये से 90 हजार रुपये के बीच होता है। इसके अलावा मंदिरों और भिक्षुओं को डोनेशन भी मिलता है।

देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई ने पिछले हफ्ते अधिकारियों को आदेश दिया कि वो भिक्षुओं और मंदिरों से जुड़े मौजूदा कानूनों को और कड़ा करने पर विचार करें। खासकर मंदिरों के लेनदेन के संबंध में और साथ ही मंदिरों को अपनी आय का खुलासा करना भी देश में अनिवार्य कर दिया गया है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now