पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन

मोहसिना किदवई आज शाम 5 बजे निजामुद्दीन में होगा अंतिम संस्कार

Delhi-Noida News: भारतीय राजनीति की एक मजबूत और सम्मानित शख्सियत रहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का बुधवार सुबह निधन हो गया। नोएडा स्थित उनके आवास पर देर रात करीब 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

निजामुद्दीन के पंज-पीरान कब्रिस्तान में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

परिवार की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, मरहूमा को आज शाम 5 बजे दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित पंज पीरान कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में उनके समर्थकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके मद्देनजर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

लंबे राजनीतिक सफर में मोहसिना किदवई

अपने कई दशकों लंबे राजनीतिक सफर में मोहसिना किदवई ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं और देश की सेवा में अपना योगदान दिया। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल थीं जिन्होंने सिर्फ राजनीति ही नहीं, बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई। एक सुलझी हुई नेता के तौर पर उनकी पहचान थी, जो हमेशा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती थीं।

यह भी पढ़ें : सोमवार व्रत कथा का रोचक प्रसंग, जाने शिव का ये चमत्कार

सादगी, विनम्रता और लोगों के प्रति समर्पण उनकी निजता की पहचान थी। उन्होंने अपने पूरे जीवन में जिस तरह से गरीबों और मजलूमों की सेवा की, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल है। उनका जाना भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now