ऋषी तिवारी
नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेक्टर-62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित आयोजन में महानिदेशक प्रो. (डॉ.) विकास धवन, डीआईए के डीन प्रो. (डॉ.) एमकेवी नायर, शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर ज्ञान, विद्या और सद्बुद्धि की कामना की।
आईएमएस के अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया
कार्यक्रम में आईएमएस के अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि ज्ञान और बुद्धि के माध्यम से आत्मविश्वास व मनोबल को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने संस्थान परिवार से संकल्प लेने का आह्वान किया कि ज्ञान का उपयोग समाजहित में किया जाए और छात्रों को नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया जाए।
यह भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस पर सन नियो के कलाकारों ने व्यक्त किए अपने गर्व, सपने और जिम्मेदारी के जज्बे
प्रो. (डॉ.) विकास धवन ने छात्रों को संबोधित किया
छात्रों को संबोधित करते हुए महानिदेशक प्रो. (डॉ.) विकास धवन ने कहा कि बसंत केवल ऋतु नहीं, बल्कि नई ऊर्जा, सकारात्मकता और नई शुरुआत का प्रतीक है। यह उत्सव छात्रों की रचनात्मकता को मंच देने के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का अवसर भी प्रदान करता है।
आईएमएस कल्चरल क्लब की हेड मीतु चौधरी ने कहा
आईएमएस कल्चरल क्लब की हेड मीतु चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उनकी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को निखारना है। कार्यक्रम में छात्रों ने गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत कर दिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे छात्रों ने भारतीय संस्कृति की समृद्ध झलक पेश की। आयोजन की शुरुआत मां शारदा की पूजा के साथ हुई।
























