गणतंत्र दिवस पर सन नियो के कलाकारों ने व्यक्त किए अपने गर्व, सपने और जिम्मेदारी के जज्बे

संध्या समय न्यूज संवाददाता


गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवाशियों के साथ-साथ मनोरंजन जगत के कलाकार भी अपने अनुभवों और भावनाओं को साझा कर रहे हैं। सन नियो के कलाकारों सूरज प्रताप सिंह, आकाश खंडेलवाल और आकाश जग्गा ने इस खास दिन पर अपने दिल की बातें व्यक्त कीं, जिनमें स्वप्न, देशभक्ति और जिम्मेदारी का गहरा संदेश निहित है।

‘दिव्य प्रेम’ के सूरज प्रताप सिंह कहा

बचपन में गणतंत्र दिवस का मतलब था सुबह जल्दी उठना, पारंपरिक सफेद कपड़े पहनना और हाथ में तिरंगा लेकर परेड देखना। जब हमारे सैनिक पूरे जोश के साथ मार्च करते थे, तो दिल गर्व से भर जाता था। उस समय हमें शायद पूरे अर्थ का ज्ञान नहीं था, लेकिन भारतीय होने का एहसास बहुत गहरा था। वह मासूमियत और सादगी का पल आज भी मेरे दिल में बसे हैं।

यह भी पढ़ें : स्वामी श्रद्धानन्द के आदर्शों पर चलने का संकल्प लें : सांसद मनोज तिवारी

‘सत्‍या साची’ के आकाश खंडेलवाल ने कहा

गणतंत्र दिवस सिर्फ जश्न का दिन नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी का भी दिन है। एक कलाकार होने के नाते मुझे यह याद दिलाता है कि ईमानदारी और अच्छाई को अपनाकर ही हम अपने देश का सम्मान कर सकते हैं। अपने संविधान और मूल्यों का सम्मान करना ही सच्ची देशभक्ति है।

‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी’ में कुंदन का किरदार निभा रहे आकाश जग्गा ने कहा

यह दिन मेरे लिए सपने देखने की आजादी का प्रतीक है। अपने संघर्षों और मेहनत से मैं इस देश का हिस्सा बनकर गर्व महसूस करता हूं। यह हमें सिखाता है कि सही दिशा में मेहनत और ईमानदारी से हम अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। गणतंत्र दिवस का यह अवसर हमारे युवाओं और कलाकारों में देशभक्ति की भावना को जागृत करता है और भारतीय संविधान एवं मूल्यों के प्रति सम्मान का संचार करता है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now