बॉलीवुड के ‘दबंग’ स्टार सलमान खान अक्सर अपनी फिटनेस और जबरदस्त पर्सनैलिटी को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने उनके लाखों चाहने वालों की नींद उड़ा दी। सलमान खान का हाल ही में सामने आया एक नया अवतार ऐसा है, जिसे देखकर फैंस सकते में आ गए हैं। इस बार सुर्खियों की वजह कोई फिल्म का ट्रेलर या बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नहीं, बल्कि उनका अचानक सूखा और थका हुआ चेहरा है।
एक अलग अवतार में नजर आए सलमान खान
बता दें कि मुंबई में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सलमान खान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने काफी कैजुअल अंदाज अपनाया हुआ था। वह ग्रे कलर की शर्ट, ब्लू डेनिम जींस और सिर पर कैप लगाए हुए थे। लेकिन उनके इस कैजुअल लुक से ज्यादा लोगों का ध्यान उनके शरीर और चेहरे के बदलाव की तरफ गया।
जहां एक तरफ 58 वर्षीय सलमान हमेशा अपनी बल्शिय बॉडी और एनर्जेटिक अंदाज के लिए जाने जाते हैं, वहीं इस इवेंट में वह काफी दुबले-पतले और कमजोर नजर आ रहे थे। उनके चेहरे की चमक गायब थी और आंखों में साफ तौर पर थकान झलक रही थी। यह बदलाव इतना अचानक और साफ था कि इंटरनेट पर तुरंत इसकी चर्चा शुरू हो गई।
सोशल मीडिया पर छाया डर और सवालों का तूफान
जैसे ही इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आईं, ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर फैंस की चिंता साफ दिखने लगी। लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाओं का बाढ़ लगा दिया।
एक यूजर ने तो सीधा सवाल पूछ लिया, “क्या सलमान भाई बीमार हैं? उनका यह लुक काफी अलग और थका हुआ लग रहा है।” कुछ लोगों को लगा कि शायद उम्र का असर अब सलमान पर दिखने लगा है। वहीं, एक तबका ऐसा भी था जिसने इसे लेकर मजाकिया कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, “ऐसा लग रहा है जैसे सलमान खान का कोई मास्क कोई और पहनकर इवेंट में आया है, असली भाईजान कहां हैं?” हालांकि, ज्यादातर फैंस ने गंभीरता से यही सवाल पूछा- “आखिर भाईजान को क्या हो गया है? क्या वह पूरी तरह से ठीक हैं?”
SRA कार्यक्रम में निभाई अहम जिम्मेदारी
चलिए उनके लुक की चर्चा को थोड़ा किनारे रखकर बात करते हैं उस काम की जिसके लिए वह वहां पहुंचे थे। मुंबई में इस SRA कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को बेहतर जीवन देना था। सलमान खान ने इस दौरान SRA के नए डेटा कलेक्शन और वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर का उद्घाटन किया।
Salman Khan umar 55 ka dil bachpan ka😊 pic.twitter.com/PhjZVjpdQY
— 𝐆𝐀𝐌𝐄𝐑 (@IamRealGamer1) July 19, 2026
सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने इस इवेंट में कई पात्र लाभार्थियों को अपने नए घरों की चाबियां सौंपीं। उनकी इस पहल की जमकर सराहना की गई, क्योंकि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में से कम ही लोग ऐसे आम जनता से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं।
क्या भारी वर्कलोड ले रहा है बॉडी पर टोल?
अब सवाल यह उठता है कि आखिर सलमान खान इतने दुबले और थके हुए क्यों नजर आ रहे हैं? फिल्मी गलियारों से एक बात सामने आ रही है कि शायद यह बदलाव उनकी आने वाली फिल्मों की डिमांड का हिस्सा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान इन दिनों अपने बिजी शेड्यूल में घिरे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में जीवा महाला के किरदार में एक शानदार कैमियो किया है। लेकिन उनकी मुख्य परेशानी (या फिर तैयारी) उनकी अगली बड़ी फिल्मों को लेकर है।
वह इस समय दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर निर्देशक वामशी पैडिपल्ली की अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ दक्षिण भारत की चर्चित अभिनेत्री नयनतारा नजर आने वाली हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म के किरदार के लिए ही सलमान ने अपना वजन कम किया हो सकता है।
इसके अलावा, उनकी एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ भी रिलीज का इंतजार कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ था, जिसे बाद में बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया। यह फिल्म भारतीय सेना की बहादुरी पर आधारित है, जिसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। इसमें सलमान खान के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में दिखेंगी।



























