श्रम देय वसूली की समीक्षा बैठक संपन्न

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में श्रम विभाग से संबंधित बकाया देयों की वसूली मांग पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर श्रम आयुक्त द्वारा अब तक जारी रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) और वसूली की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा समीक्षा के दौरान लंबित प्रकरण और वसूली की प्रक्रिया धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बकाया वसूली की कार्यवाही में तेजी लाई जाए और लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

हरीश राणा का अंतिम संस्कार, परिवार ने किया अंगदान

उन्होंने कहा कि जिन मामलों में वसूली संभव नहीं है या तकनीकी कारणों से वसूली रोकी गई है, उन आरसी को पूर्ण अभिलेखों सहित तत्काल विभाग को वापस किया जाए, ताकि अनावश्यक लंबित मामलों को सूची से हटाया जा सके।

बैठक में संबंधित उप जिलाधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित आरसी मामलों की नियमित समीक्षा करें और विभागीय समन्वय से समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। बकाया वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। आयोजित बैठक में अपर श्रमायुक्त सरजू राम, उप जिलाधिकारी दादरी चारुल यादव, उप जिलाधिकारी सदर अनुज नेहरा एवं संबंधित राजस्व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now