जीएन ग्रुप शिक्षण संस्थान एवं अटल फाउंडेशन के द्वारा कार्यक्रम

संदिप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा। एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर जीएन ग्रुप शिक्षण संस्थान एवं अटल फाउंडेशन के द्वारा शुक्रवार को जीएन ग्रुप शिक्षण संस्थान में नॉलेज पार्क ग्रेटर में आयोजित हुआ कार्यक्रम- महिला एवं सामाजिक संगठन -संवाद सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमे महिला व सामाजिक संगठनों के व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा जी ने की कार्यक्रम की मुख्य वक्ता गीता शाक्य राज्य सभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश जी रहीं कार्यक्रम की शुरूआत में सभी ने पहलगाम में आतंकवादियों के द्वारा निहत्थे नागरिक शहीद हुए उन पुण्य आत्माओं की शान्ति के लिये दो मिनट का मौन कर प्रार्थना की।

हरीश राणा का अंतिम संस्कार, परिवार ने किया अंगदान

वन नेशन वन चुनाव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मान्य गीता शाक्य ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मान्य नरेन्द्र मोदी एक राष्ट एक चुनाव हो उसके लिये लोगों के बीच जन जागरण चलाकर बताने की आवश्यकता है एक राष्ट्र एक चुनाव प्रशासनिक सुधार है जिससे एक ही समय में चुनाव होंगे तो उनसे चुनावों मे संसाधनों के लिये अरबों खरबों रुपये की बचत व समय दोनों की बचत होगी इससे राष्ट् और अधिक आर्थिक रूप से मज़बूत होगा और भारत विकसित राष्ट् बनने की ओर तेज़ी से बढ़ेगा उसके लिये सभी राजनैतिक दलों को साथ आना चाहिए इसके लिये सामाजिक संगठन और महिलाओं को आगे आकर एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय में लोगों को और अधिक जागरूक करने के काम लगे।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन न केवल प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है बल्कि यह विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करेगा इस अवसर पर मुख्य रूप से जीएन ग्रुप शिक्षण संस्थान बी के गुप्ता नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित सुभास भाटी जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज सतेन्द्र नागर महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी तोमर मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी अर्पणा त्रिपाठी रवि जिन्दल राज नागर रामकुमार नागर दिनेश भाटी मनोज भाटी मनोज प्रधान राज़ीव सिंघल संजय भाटी सुनील रावत रणधीर राणा संगीता रावल मुकेश चौहान आदि दर्जनों सामाजिक संगठनों के सैकडों लोगों ने भाग लिया !

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now