निर्माता रवि एस. गुप्ता ने अपनी 3 नई फ़िल्मों के पोस्टर किए लॉन्च

संध्या समय न्यूज संवाददाता


अन्नू कपूर जैसे ऐक्टर से सजी चर्चित फिल्म ‘हमारे बारह’ के मेकर निर्माता रवि एस. गुप्ता ने अब “बारह से तीन” नामक फिल्म की घोषणा की है। मुम्बई मे निर्माता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने प्रोडक्शन हाउस राधिका जी प्रोडक्शन के बैनर तले आने वाली 3 फ़िल्मों के पोस्टर लॉन्च किए। “बारह से तीन” के अलावा “कण कण मे राम” और “कालका” बनाने का एलान किया गया।

“कण कण मे राम” के निर्देशक रवि एस. गुप्ता और निर्माता रवि एस. गुप्ता एवं त्रिलोकी नाथ प्रसाद हैं। कालका के निर्देशक रवि एस. गुप्ता और निर्माता रवि एस. गुप्ता एवं त्रिलोकी नाथ प्रसाद हैं। “बारह से तीन” के निर्माता रवि एस. गुप्ता एवं त्रिलोकी नाथ प्रसाद हैं और इस फिल्म के लेखक निर्देशक संजीव कुमार राजपूत हैं।

जब यह पूछा गया कि विवादित फिल्म ‘हमारे बारह’ से “बारह से तीन” का टाइटल मिलता जुलता है क्या, कहानी भी उसी मुद्दे पर है? तो निर्माता रवि एस. गुप्ता ने बताया कि नहीं, ‘हमारे बारह’ जहां देश में बढ़ती जनसंख्या के मुद्दे पर आधारित थी वहीँ “12 से 3” एक इमोशनल हॉरर फिल्म है जो भाई बहन की कहानी कहती है। रात के 12 से 3 बजे का समय ऐसा होता है जब डर लगता है। इस फिल्म मे हनुमान चालीसा भी होगा।

गोविंदा-सुनीता की 39 साल पुरानी शादी में दरार? बेटी टीना ने खोला राज

इस प्रेस कांफ्रेंस में निर्माता रवि एस. गुप्ता के साथ निर्देशक संजीव कुमार राजपूत भी थे जो फिल्म 12 से 3 के डायरेक्टर होंगे। इस अवसर पर लेखक दीपायन भी उपस्थित थे। तीनों फ़िल्मों के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सत्यदेव कुमार हैं।

निर्माता रवि एस. गुप्ता ने बताया कि “कण कण मे राम” एक एक्शन फिल्म है। अगले साल ये फ़िल्में आएंगी. कालका एक अलग जॉनर का सिनेमा है। निर्माता रवि एस. गुप्ता की एक और फिल्म “बूंदी रायता” भी जल्द रिलीज होने वाली है जिसमें बॉलीवुड के कई मशहूर कलाकार नजर आएंगे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now