प्रो वॉलीबॉल लीग : आठवें दिन के मुकाबलों में नोएडा थंडर्स और मुजफ्फरनगर लायंस को मिली जीत

ऋषि तिवारी


ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में चल रही उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबॉल लीग के आठवें दिन दो मैच का आयोजन हुआ। दिन का पहला मैच नोएडा थंडर्स और अयोध्या सुपरकिंग्स के बीच खेला गया ,वहीं दूसरा मैच मुजफ्फरनगर लायंस और गोरखपुर जाएंट्स के बीच खेला गया।

यह भी पढ़ें : मजबूत कहानी और एक्शन के दम पर ‘बॉर्डर 2’ बनी साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

आठवें दिन हुए पहले मैच में नोएडा थंडर्स की टीम ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए मैच को 3-0 से अपने नाम किया ,एक तरफ़ा मैच में नोएडा थंडर्स ने अयोध्या सुपरकिंग्स को मैच के तीनों सेट में 21-18,21-05 और 21-14 से मात दी। वहीं दिन के दूसरे मैच में मुजफ्फरनगर लायंस की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच के पहले दो सेट 21-16 और 21-18 से अपने नाम किए,वहीं मैच का तीसरा सेट 21-20 से गोरखपुर जाएंट्स के नाम रहा है, मैच को मुजफ्फरनगर लायंस 2-1 से अपने नाम किया। वॉलीबॉल लीग को देखने के लिए भारी संख्या में शहरवासी भी मौजूद रहे और वॉलीबॉल के हर शॉट पर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते नज़र आए।

 

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now