प्रो वॉलीबॉल लीग : मुजफ्फरनगर लायंस ने कटाया फाइनल का टिकट,पहले क़्वालीफायर में मथुरा योद्धास को दी 3-2 से मात

संदिप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में चल रही उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबॉल लीग में ग्यारवें दिन प्लेऑफ़ मुकाबले में पहला क़्वालीफायर खेला गया। लीग मैचों में पहले स्थान पर रही मुजफ्फरनगर लायंस और दूसरे स्थान पर रही मथुरा योद्धास के बीच पहला क़्वालीफायर खेला गया। मैच के दौरान दोनों टीम ने शानदार खेल दिखाया,जहाँ मैच का पहला सेट मुजफ्फरनगर लायंस ने 25-23 से अपने नाम किया वहीं दूसरे सेट में वापसी करते हुए मथुरा योद्धास ने सेट को 25-15 से अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें : मजबूत कहानी और एक्शन के दम पर ‘बॉर्डर 2’ बनी साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

मैच के तीसरे सेट में बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला जिसे मथुरा योद्धास ने 35-33 से अपने नाम किया,वहीं चौथे सेट में जबरदस्त खेल दिखाते हुए मुजफ्फरनगर लायंस ने सेट 27-25 से अपने नाम करते हुए मैच को बराबरी पर ला दिया । पाँचवे और निर्णायक सेट में मुजफ्फरनगर लायंस ने सेट 15-8 से अपने नाम किया और मैच में मथुरा योद्धास को 3-2 से मात दी। मैच में प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब मुजफ्फरनगर लायंस के चिराग यादव को मिला वहीं ब्लॉकर ऑफ़ द मैच का ख़िताब मथुरा योद्धास के नवीन बालियान के नाम रहा। प्रो वॉलीबॉल लीग को देखने के भारी संख्या में शहरवासी भी मौजूद रहे, वहीं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पैराओलम्पियन पद्म श्री दीपा मलिक भी मैच के दौरान मौजूद रहीं ।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now