प्रो वॉलीबॉल लीग: बृहस्पतिवार को फाइनल के लिए भिड़ेंगे मुजफ़्फ़र नगर लायंस और मथुरा योद्धास

ऋषि तिवारी


ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में चल रही उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबॉल लीग का फाइनल बृहस्पतिवार को खेला जाएगा। 7 अगस्त को शुरू हुई वॉलीबॉल लीग में उत्तर प्रदेश के आठ टीमों लखनऊ टाइगर्स, गोरखपुर जॉइंट्स, नोएडा थंडर्स,मथुरा योद्धाज,अयोध्या सुपरकिंग्स, मुरादाबाद बुल्स,काशी वॉरियर्स और मुजफ़्फ़र लायंस ने हिस्सा लिया था,अपने शानदार खेल की बदौलत मुजफ़्फ़र नगर लायंस और मथुरा योद्धास लीग मुकाबलों की अंकतालिका में भी पहले और दूसरे स्थान पर रहीं थीं, वही प्लेऑफ मुकाबलों में भी दोनों टीमों से शानदार खेल दिखाते हुए फ़ाइनल में अपनी जगह बनाई है।

यह भी पढ़ें : मजबूत कहानी और एक्शन के दम पर ‘बॉर्डर 2’ बनी साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

प्रो वॉलीबॉल लीग के संस्थापक कुलवंत बालियान ने जानकारी देते हुए बताया की बृहस्पतिवार को दोपहर 3.30 से मुजफ़्फ़र नगर लायंस और मथुरा योद्धास के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा, जिसके बाद पहली बार हो रही उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबॉल लीग के पहले विजेता का फैसला होगा। कुलवंत बालियान ने बताया की विजेता टीम को 21 लाख का नक़द पुरस्कार और उपविजेता टीम को 10 लाख का नक़द पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया की पहली बार हो रही इस प्रो वॉलीबॉल लीग को दर्शकों का भी बेहद समर्थन मिला,हर मैच को देखने काफ़ी संख्या में दर्शक खेल परिसर में मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now