प्रो वॉलीबाल लीग : कड़े मुकाबले में 3-2 से जीती मथुरा योद्धास ,फाइनल का टिकट हुआ पक्का

संदिप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में चल रही उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबॉल लीग मंगलवार को प्लेऑफ़ मुकाबले का दूसरा क़्वालिफायर मैच खेला गया। मैच मथुरा योद्धास और गोरखपुर जाएंट्स के बीच खेला गया। फाइनल में पहुँचने के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला दिखा। मैच का पहला सेट मथुरा योद्धास ने 25-23 से अपने नाम किया वहीं दूसरा सेट गोरखपुर जाएंट्स ने 25-22 से अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें : मजबूत कहानी और एक्शन के दम पर ‘बॉर्डर 2’ बनी साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

तीसरा सेट मथुरा योद्धास ने 26-24 से जीता तो चौथा सेट गोरखपुर जाएंट्स ने 25-15 से अपने नाम करते हुए मैच को बराबरी पर ला दिया। पाँचवे और निर्णायक सेट में फिर से दोनों टीमों ने जबरदस्त खेल दिखाया लेकिन मथुरा योद्धास ने निर्णायक सेट 15-11 से अपने नाम किया और गोरखपुर जाएंट्स को मैच में 3- 2 से पराजित किया। हार के साथ ही गोरखपुर जाएंट्स का सफ़र लीग में समाप्त हुआ,वहीं मथुरा योद्धास की टीम ख़िताब के लिए फाइनल में मुजफ्फरनगर लायंस के साथ 21 अगस्त बृहस्पतिवार को लड़ेगी ।

प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब मथुरा योद्धास के हरि प्रसाद के नाम रहा वहीं ब्लॉकर ऑफ़ द मैच का ख़िताब मथुरा योद्धास के विनीत कुमार को मिला। खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने के लिए महामंडलेश्वर श्री प्रणव प्रवीण जी भी खेल परिसर में मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now