प्रो वॉलीबॉल लीग : पाँचवे दिन के मुकाबलों में मथुरा योद्धास और लखनऊ टाइगर्स को मिली जीत

संदिप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में चल रही उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबॉल लीग के पाँचवे दिन दो मैच का आयोजन हुआ। पहला मैच नोएडा थंडर्स और मथुरा योद्धास के बीच खेला गया,वहीँ दिन का दूसरा मैच काशी वारियर्स और लखनऊ टाइगर्स के बीच खेला गया। पाँचवे दिन हुए पहले मैच में मथुरा योद्धास ने नोएडा थंडर्स पर शानदार जीत हासिल की। मैच में पहला सेट 21-16 से मथुरा योद्धास ने जीता, वहीँ दूसरा सेट भी लगातार मथुरा योद्धास ने 21-19 से जीता,वहीं तीसरा सेट नोएडा थंडर्स ने 21-12 से अपने नाम किया, लगातार दो सेट जीतकर मथुरा योद्धास ने मैच को 2-1 से जीता।

यह भी पढ़ें : अक्षय कुमार ने बदला गियर, अब खिलाड़ी नहीं ‘हैवान’ बनकर डराएंगे

वहीं पाँचवे दिन का दूसरा मैच काशी वारियर्स और लखनऊ टाइगर्स के बीच खेला गया,जिसमें ने जीत हासिल की। मैच के पहले सेट में शानदार खेल दिखाते हुए लखनऊ टाइगर्स ने सेट 21-18 से अपने नाम किया, दूसरे सेट में भी जबरदस्त खेल दिखाते हुए लखनऊ टाइगर्स ने सेट 21-10 से जीता, वहीं मैच का तीसरा सेट काशी वारियर्स ने 21-14 से जीता। टीम के खिलाड़ियों के जबरदस्त प्रदर्शन के चलते लखनऊ टाइगर्स ने खेल को 2-1 से जीता। पहली बार हो रही प्रो वॉलीबॉल लीग को देखने आए दर्शकों ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन का जमकर लुफ्त उठाया और हर शॉट पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नज़र आए।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now