प्रो वॉलीबॉल लीग : तीसरे दिन के मुकाबलों में लखनऊ टाइगर्स और काशी वारीयर्स की जीत हासिल

संदिप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में चल रही उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबॉल लीग के तीसरे दिन दो मैच का आयोजन हुआ। पहला मैच लखनऊ टाइगर्स और अयोध्या सुपरकिंग्स के बीच खेला गया,वहीँ दिन का दूसरा मैच काशी वारीयर्स और नोएडा थंडर्स के बीच खेला गया। दोनों ही मैच में वॉलीबॉल खिलाड़ियों द्वारा जबरदस्त खेल दिखाया गया एक एक पॉइंट के लिए हर टीम के खिलाड़ी संघर्ष करते दिखे।

यह भी पढ़ें : अक्षय कुमार ने बदला गियर, अब खिलाड़ी नहीं ‘हैवान’ बनकर डराएंगे

खिलाड़ियों का खेल देख कर खेल परिसर में मौजूद दर्शक भी उनकी हौसलाअफजाई करते दिखे। तीसरे दिन हुए पहले मैच में लखनऊ टाइगर्स की टीम ने जीत हासिल की,मैच का पहला सेट 16-21 से हारने के बाद अगले दो सेट 21-20 और 21-19 से अपने पक्ष में किए और अपनी विपक्षी टीम अयोध्या सुपरकिंग्स को 2-1 से हराया। वहीँ दिन का दूसरा मैच काशी वारीयर्स और नोएडा थंडर्स के बीच खेला गया दूसरे मैच के दौरान भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच शानदार खेल देखने को मिला जिसका लुफ्त प्रो वॉलीबॉल लीग देखने आए दर्शकों नें भी उठाया।

दोनों टीम के खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल दिखा दूसरे मैच में जहाँ पहला सेट नोएडा थंडर्स ने 21-13 से जीता वहीँ काशी वारीयर्स ने वापसी करते हुए दूसरा सेट कड़े मुकाबले ने 21- 19 से अपने नाम किया और तीसरे सेट में भी काशी वारीयर्स ने 21-18 से बाज़ी मारी और नोएडा थंडर्स को हराकर 2-1 से मैच में जीत हासिल की।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now