दिल्ली के लव कुश रामलीला में पूनम पांडे बनेगी मंदोदरी

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। देश की सबसे लोकप्रिय लव कुश रामलीला इस वर्ष खास होने जा रही है। फ़िल्म और टीवी जगत की चर्चित अदाकारा पूनम पांडे महाबली रावण की पत्नी मंदोदरी का दमदार किरदार निभाएंगी।

लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि “जब हमने इस भूमिका के लिए पूनम पांडे से संपर्क किया तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का सपना है जो प्रभु श्रीराम की कृपा से पूरा हुआ है। लाइव मंचन में हजारों दर्शकों के सामने मंदोदरी को साकार करना चुनौतीपूर्ण है, इसलिए वह अभी से गहन रिहर्सल कर रही हैं।”

पूनम पांडे ने कर्मा द जर्नी, जीएसटी: गलती से सिर्फ़, जैसी फिल्मों और टीवी धारावाहिक सीआईडी में अपनी पहचान बनाई है। मंच पर वह प्रसिद्ध अभिनेता आर्य बब्बर के साथ नज़र आएंगी, जो इस वर्ष रावण की भूमिका निभा रहे हैं। लाल किला मैदान में आयोजित लव कुश रामलीला का भव्य मंचन 22 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक होगा, जबकि 2 अक्टूबर को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now