कॉकरोच जनता पार्टी चींटी जनता पार्टी
---Advertisement---

दिल्ली में खुले नालों पर सियासत तेज, आप पार्टी ने भाजपा-एमसीडी को घेरा

Delhi News: आप पार्टी नेता ने पिछले कुछ महीनों में हुई दर्दनाक घटनाओं की विस्तृत सूची रखते हुए बताया कि पिछले ढाई महीनों में कई निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन अब तक किसी भी अधिकारी पर जिम्मेदारी तय नहीं की गई।

आप पार्टी का आरोप- एमसीडी की लापरवाही ले रही लोगों की जान

HIGHLIGHTS

  • खुले नालों में मौतों पर गरमाई राजनीति
  • “मानसून में हालात होंगे भयावह”
  • दिल्ली में खुले नालों से मौतें जारी
  • मानसून से पहले दिल्ली में बढ़ी चिंता
  • नालों की सफाई पर फेल एमसीडी?

Delhi News: दिल्ली में खुले नालों में गिरने से लगातार हो रही मौतों के मामले में राजनीति तेज हो गई है। आप पार्टी (AAP) ने प्रेस वार्ता कर भाजपा (BJP) और दिल्ली नगर निगम (MCD) पर जमकर हमला बोला। एमसीडी सह-प्रभारी प्रवीण कुमार ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आने वाले मानसून में स्थिति और भी भयावह हो सकती है।

आप पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रवीण कुमार ने केंद्र और राज्य सरकार की ‘चार इंजन की सरकार’ के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली की बुनियादी व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एमसीडी में मेयर बदलने के बावजूद जमीनी हकीकत और प्रशासन का रवैया जस का तस बना हुआ है।

लगातार हो रही हादसों की गिनती

आप पार्टी नेता ने पिछले कुछ महीनों में हुई दर्दनाक घटनाओं की विस्तृत सूची रखते हुए बताया कि पिछले ढाई महीनों में कई निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन अब तक किसी भी अधिकारी पर जिम्मेदारी तय नहीं की गई। उन्होंने घटनाओं का विवरण देते हुए बताया:

  • 10 फरवरी: रोहिणी सेक्टर-32 में बिरजू सिंह की नाले में गिरने से जान चली गई।
  • 16 फरवरी: रोहिणी में एक 30 वर्षीय युवक की खुले नाले में गिरने से मौत।
  • 31 मार्च: दिलशाद गार्डन में 33 वर्षीय राहुल सिंह की दर्दनाक मौत।
  • 3 मई: बुराड़ी में दो साल की मासूम आयशा की नाले में गिरकर मौत।

प्रवीण कुमार ने कहा कि इन घटनाओं के बाद भी प्रशासन ने आंखें मूंदे रखी हैं और मामलों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

50-50 लाख का मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

आप पार्टी नेता ने मांग करते हुए कहा कि जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उन्हें तत्काल 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए, ताकि उनके परिवार का भविष्य संकट में न आए। साथ ही, उन्होंने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पूछा, “आखिर कब तक दिल्ली के लोग खुले नालों में गिरकर अपनी जान गंवाते रहेंगे?”

मानसून से पहले बढ़ी चिंताएं

प्रेस वार्ता में आगामी मानसून को लेकर भी गहरी चिंता व्यक्त की गई। प्रवीण कुमार ने कहा कि नालों की सफाई और डी-सिल्टिंग का काम ठीक से नहीं हो रहा है। उन्होंने पूर्व पार्षद अजय शर्मा द्वारा जारी एक वीडियो का हवाला दिया, जिसमें नालों में भारी मात्रा में गाद जमा होने की वजह से लोगों को संकरे रास्तों से गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है।

आप पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर बारिश शुरू होने से पहले सफाई नहीं की गई, तो दिल्ली एक बार फिर जलभराव और अराजकता का गवाह बनेगी। पार्टी ने साफ किया कि वे भाजपा और एमसीडी की लापरवाही को लेकर जनता के सामने मुद्दा उठाती रहेंगी और दिल्लीवासियों की जान की सुरक्षा के लिए किसी भी स्तर पर समझौटा नहीं किया जाएगा।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now